
*राजा देवेंद्र प्रताप सिंह जी बनाए गए छत्तीसगढ़ के राज्य सभा सांसद , जनता में उठी खुशियों की लहर*

वर्तमान के लैलूंगा जिला पंचायत सदस्य एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व जिला संघचालक राजा देवेंद्र प्रताप सिंह जी को भाजपा केंद्रीय समिति द्वारा राज्यसभा सांसद के रूप में चुना गया है । राजा देवेंद्र प्रताप सिंह जी पूर्व से ही देश के समर्पित भाव रखते है ,

इन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में भी माननीय जिला संघचालक का दायित्व निर्वहन करते हुए भी मां भारती की निःस्वार्थ एवं त्याग भाव से सेवा की ।

कुछ समय पश्चात इन्होंने राजनीतिक क्षेत्र में कार्य प्रारंभ किया एवं पार्टी के प्रति अपनी समर्पण शक्ति न्यौछावर की । पार्टी की विपरीत परिस्थिति में भी इन्होंने पार्टी का साथ ना छोड़कर नि:स्वार्थ भाव से पार्टी के लिए काम किया । राजा देवेंद्र प्रताप सिंह जी की कर्मठता को देखते हुए पार्टी ने इन्हे छत्तीसगढ़ राज्य सभा सांसद के रूप में चयनित किया…!!

(C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन








अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा
