आज की सुर्खियां/क्रांतिकारी पत्रकार वैभव शर्मा की विशेष खबर

स्वच्छता से पर्यटन, खेती से ‘Vocal for Local’ तक—मंत्री राजेश अग्रवाल ने प्रधानमंत्री के संदेश को बताया नई दिशा
रायपुर, 30 अगस्त 2026।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के संदेश में इतिहास, संस्कृति, स्वच्छता, पर्यटन, कृषि और स्वदेशी से आत्मनिर्भरता तक देश की विकास यात्रा के कई रंग दिखाई दिए। छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने प्रधानमंत्री के संदेश को प्रदेश के विकास से जोड़ते हुए इसे प्रेरणादायी बताया।
मंत्री अग्रवाल ने कहा कि स्वच्छता और पर्यटन का रिश्ता ऐसा है जैसे चाय और नाश्ता—एक के बिना दूसरा अधूरा! स्वच्छ पर्यटन स्थल पर्यटकों को आकर्षित करने के साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और कारोबार के अवसर भी बढ़ाते हैं।
संस्कृति हमारी पहचान, स्थानीय उत्पाद हमारी ताकत
अमरनाथ यात्रा का उल्लेख करते हुए मंत्री ने कहा कि भारत की आध्यात्मिक यात्राएं केवल आस्था नहीं, बल्कि रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था की भी मजबूत कड़ी हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ के राम वन गमन पथ, माता कौशल्या की नगरी और धार्मिक-सांस्कृतिक धरोहरों को पर्यटन की बड़ी ताकत बताया।
कृषि में आधुनिक तकनीक और ‘Vocal for Local’ को लेकर भी उन्होंने कहा कि स्थानीय हुनर को स्थानीय बाजार से जोड़ना ही आत्मनिर्भरता की असली तस्वीर है। इससे किसान, कारीगर, शिल्पकार और छोटे उद्यमी मजबूत होंगे।
अग्रवाल जी की सोच में छत्तीसगढ़ का विकास
मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘मन की बात’ को सकारात्मक सोच और जनभागीदारी का सशक्त माध्यम बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन संस्कृति, पर्यावरण, युवा शक्ति और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।
यही वह सोच है, जिसमें संस्कृति सिर्फ विरासत नहीं, रोजगार भी है और पर्यटन सिर्फ घूमना नहीं, विकास का रास्ता भी है।
✍️ विशेष रिपोर्ट : क्रांतिकारी पत्रकार वैभव शर्मा
पत्रकार | उप संपादक — आज की सुर्खियां
