Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, November 3
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»⚡ रोंगटे खड़े कर देने वाले हादसों के बीच देवदूत बनी ‘डायल 112’, उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष ग्राउंड रिपोर्ट!……….
    Uncategorized

    ⚡ रोंगटे खड़े कर देने वाले हादसों के बीच देवदूत बनी ‘डायल 112’, उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष ग्राउंड रिपोर्ट!……….

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJuly 22, 2026No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    सरगुजा रेंज/छत्तीसगढ़। अपराधियों में खौफ और आम जनता में सुरक्षा का भरोसा जगाने वाली छत्तीसगढ़ पुलिस की रीढ़ ‘आपातकालीन सेवा डायल 112’ इन दिनों सरगुजा रेंज में एक नए अवतार में नजर आ रही है। ‘आज की सुर्खियां’ न्यूज़ चैनल के उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष रिपोर्ट के अनुसार, सरगुजा रेंज के तेजतर्रार पुलिस महानिरीक्षक (IG) श्री दीपक कुमार झा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के जरिए एक हाई-लेवल समीक्षा बैठक लेकर पूरी रेंज के महकमे में हलचल तेज कर दी है। आईजी ने साफ लफ्जों में चेतावनी दी है कि जनता की सुरक्षा में एक सेकंड की भी देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    सीसीटीवी कैमरों से लैस गाड़ियां, पलक झपकते ही रिस्पॉन्स !

    वैभव शर्मा की इस ग्राउंड ब्रेकिंग रिपोर्ट के मुताबिक, सरगुजा रेंज की डायल 112 गाड़ियां अब सामान्य वाहन नहीं, बल्कि तीसरी आंख यानी आधुनिक सीसीटीवी कैमरों और नई तकनीक से लैस चलते-फिरते कमांड सेंटर बन चुकी हैं। आईजी दीपक कुमार झा ने सीधे मोर्चे पर तैनात नोडल अधिकारियों, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेशन सेंटर (DCC) के स्टाफ और जांबाज वाहन चालकों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कड़े लहजे में कहा कि सूचना मिलते ही आपका ‘रिस्पॉन्स टाइम’ इतना अचूक होना चाहिए कि संकट में फंसे नागरिक को लगे कि पुलिस उसके पास ही खड़ी थी। जनता के बीच पुलिस की छवि को बेदाग और मददगार बनाना ही इस सेवा का एकमात्र लक्ष्य है।

    मौत को मात देने वाली दो रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानियां!

    ‘आज की सुर्खियां’ के पाठकों को बता दें कि यह मुस्तैदी सिर्फ कागजों पर नहीं है। हाल ही में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में जब एक युवक उफनते एनीकट (बांध) में डूब रहा था और मौत उसकी तरफ बढ़ रही थी, तभी डायल 112 के जांबाजों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर अपनी जान की बाजी लगा दी और उसे मौत के मुंह से खींच निकाला।

    ऐसी ही एक और रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना जशपुर की खतरनाक लोरो घाटी में हुई। जहां एक भारी वाहन अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए खाई की ओर लटक गया। गाड़ी का केबिन पिचक चुका था और उसके भीतर मालिक, ड्राइवर और हेल्पर खून से लथपथ होकर जिंदगी की आखिरी सांसें गिन रहे थे। लेकिन सलाम है डायल 112 की तत्परता को, जिसने मौके पर पहुंचकर क्रेन और कटर की मदद से लोहे का सीना चीरकर तीनों की जिंदगी बचा ली।

    वैभव शर्मा की कलम से अंतिम विश्लेषणः

    आईजी दीपक कुमार झा की इस कड़क समीक्षा के बाद सरगुजा रेंज की पुलिस अब ‘सुपर-ऐक्टिव मोड’ में है। ‘आज की सुर्खियां’ अपने पाठकों को आश्वस्त करता है कि सरगुजा रेंज की यह ‘डायल 112’ अब आपकी सुरक्षा का वो अभेद्य कवच बन चुकी है, जिस पर आप आंख बंद करके भरोसा कर सकते हैं।

    (क्राइम और प्रशासनिक मामलों की सटीक रिपोर्टिंग के लिए पढ़ते रहिए ‘आज की सुर्खियां’, उप-संपादकः वैभव शर्मा)

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleभाटामुंडा में खौफनाक सड़क हादसा: मारुति स्विफ्ट और ट्रैक्टर में भीषण भिड़ंत, खुले एयरबैग, आज की सुर्खियां पर उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड रिपोर्ट!……….
    Next Article ⚖️ कानूनी दांवपेच के बीच ‘आज की सुर्खियां’ की ग्राउंड रिपोर्ट: गांझाडांड में लावारिस मिले नाबालिग का रेस्क्यू, धारा 363 (अपहरण) के तहत ‘शून्य’ में कायम हुआ मुकदमा; उप-संपादक वैभव शर्मा का विशेष विश्लेषण।………
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    Vanguard Casinos de España: Sistema de Apuestas en Red de Última Generación

    October 31, 2026

    Revolut Speelsite: Hedendaagse Betalingswijze ten behoeve van Digitaal Kansspelen

    October 31, 2026

    Winter Angling Entertainment at : Hook in Cold Styled Game Gaming

    October 31, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • Jak sprawdzić status starej wypłaty pieniędzy w Fontan Casino
    • Vanguard Casinos de España: Sistema de Apuestas en Red de Última Generación
    • Revolut Speelsite: Hedendaagse Betalingswijze ten behoeve van Digitaal Kansspelen
    • Winter Angling Entertainment at : Hook in Cold Styled Game Gaming
    • Casino Kiki: Je Ultieme Portaal voor Internet Speelplezier

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?