Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, July 29
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*जशपुर तहलका* वर्ष 2019 से फरार स्थाई वारंटी आरोपी मकबुल खान को तुमला पुलिस ने किया गिरफ्तार,
    Uncategorized

    *जशपुर तहलका* वर्ष 2019 से फरार स्थाई वारंटी आरोपी मकबुल खान को तुमला पुलिस ने किया गिरफ्तार,

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJuly 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     

    * वर्ष 2019 से फरार स्थाई वारंटी आरोपी मकबुल खान को तुमला पुलिस ने किया गिरफ्तार,*
    * उक्त आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था,*
    * आरोपी के विरूद्ध थाना तुमला में 4, 10 छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम एवं धारा 224 भा.द.वि. का अपराध पूर्व से दर्ज।*

    ——000—–
    प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 30.01.2019 को थाना तुमला को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम हाथीबेड़ तिराहा के रास्ते कुछ लोग मवेशी तस्करी करते हुये अन्य प्रांत की ओर ले जा रहे हैं, इस सूचना पर थाना तुमला पुलिस स्टाॅफ द्वारा मौके पर जाकर घेराबंदी कर वहां मकबुल खान को कृषि पशु का तस्करी करते हुये पाये जाने पर उसे अभिरक्षा में लिया गया एवं पूछताछ करने पर उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार करने पर आरोपी के विरूद्ध धारा 4, 10 छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम का अपराध दर्ज किया गया, विवेचना कार्यवाही के दौरान आरोपी मकबुल खान वहां से मौका देखकर फरार हो गया। पुलिस अभिरक्षा से फरार होने पर पृथक से आरोपी के विरूद्ध धारा 224 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी के विरूद्ध माननीय न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था।

    प्रकरण का आरोपी लंबे समय से फरार था एवं छिपकर रह रहा था, आरोपी मकबुल खान के दिनांक 05.07.2023 को मुखबीर से उसके ग्राम करवारजोर में आने की सूचना मुखबीर से मिलने पर तत्काल पुलिस पार्टी द्वारा मौके पर जाकर घेराबंदी किया जा रहा था, पुलिस की आने की सूचना पर वह भाग रहा था, जिसे लगभग 01 कि.मी. तक दौड़ाकर पकड़ लिये। *आरोपी मकबुल खान उम्र 30 साल निवासी करवाजोर थाना लैलुंगा जिला रायगढ़* को दिनांक 05.07.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

    प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी तुमला निरीक्षक भरतलाल साहू, आर. 530 बलराम साय पैंकरा, आर. 667 देवसिंह एक्का, आर. 679 रूबेन तिग्गा, आर. 740 सोनू सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*रायगढ़ तहलका : वृहद राजस्व शिविर तहसील कार्यालय कापू मे राजस्व मामलों का निराकरण..*
    Next Article *छत्तीसगढ़ तहलका* पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर सरकार पर कसा तंज
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* लक्ष्मी नारायण यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया देखिए आदेश की कॉपी के साथ सच्ची खबर तीखी नजर आज की सुर्खियां ब्यूरो

    July 28, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा-बागबहार मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर, अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य………

    July 28, 2026

    36 दिन तक आंदोलनकारियों का पेट भरने वाला जुनैद आज खुद दर्द की कहानी! जंतर-मंतर से उठी सेवा की मिसाल, कैमरे पर छलके आंसू….

    July 28, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* लक्ष्मी नारायण यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया देखिए आदेश की कॉपी के साथ सच्ची खबर तीखी नजर आज की सुर्खियां ब्यूरो
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा-बागबहार मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर, अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य………
    • 36 दिन तक आंदोलनकारियों का पेट भरने वाला जुनैद आज खुद दर्द की कहानी! जंतर-मंतर से उठी सेवा की मिसाल, कैमरे पर छलके आंसू….
    • ई20 इथेनॉल मिश्रण योजना विवाद: नितिन गडकरी ने बॉम्बे हाई कोर्ट में दायर की 86 पन्नों की याचिका……….
    • भ्रामक खबर का हुआ खुलासा: ‘आज की सुर्खियां’ ने प्रकाशित किया आधिकारिक खंडन

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?