Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, June 13
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*जसपुर तहलका* कुन्जारा में 50-60 महिलाएं समूह में सक्रिय होकर धागाकरण कार्य कर रहे हैं
    Uncategorized

    *जसपुर तहलका* कुन्जारा में 50-60 महिलाएं समूह में सक्रिय होकर धागाकरण कार्य कर रहे हैं

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJuly 11, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *धागाकरण कार्य से सुनिता की आर्थिक स्थिति हुई मजबूत*

    *कुन्जारा में 50-60 महिलाएं समूह में सक्रिय होकर धागाकरण कार्य कर रहे हैं*

    *कोसाफल का उपयोग कर 25.50 किलोग्राम धागा उत्पादन किया है*

    *धागाकरण से लगभग राशि 1 लाख 7 हजार रुपये प्राप्त हुई है*

    जशपुरनगर 10 जुलाई 2023/जशपुर जिला टसर कोसा उत्पादन कार्य में अग्रणी जिला के नाम पर उभर कर आया है यहॉ प्रतिवर्ष लगभग 1 करोड़ पालित प्रजाति का
    कोसा उत्पादन जिले के विभिन्न क्षेत्रों के हितग्राही के द्वारा उत्पादन किया जाता है तथा ककून बैंक के माध्यम से उक्त कोसा को क्रय किया जाता है।
    विगत 05 वर्ष पहले जशपुर के अंतर्गत ग्राम कुन्जारा तहसील कुनकुरी में महिलाओं के उत्थान हेतु सहायक संचालक रेश जशपुर के मार्गदर्शन पर टसर धागाकरण प्रशिक्षण इकाई स्थापित किया गया जिससे ग्राम कुन्जारा के अन्तर्गत आने वाले वनांचलों में बसे आश्रित ग्राम के महिलाओं को टसर धागाकरण प्रशिक्षण प्रदाय कर धागाकरण कार्य प्रारम्भ कराया गया जिसमें कई गरीब परिवार के महिलाऐं जो आज अपने आर्थिक स्थिति सुधार कर अपना जीवन यापन अच्छे तरीके से कर रहे है। इनके द्वारा समूह बनाकर धागाकरण कार्य किया जाता है।


    वर्ष 2015-16 ग्राम कुन्जारा के महिलाओं द्वारा 20-25 के संख्या में समूह का स्थापना किया। जिससे कई महिलाओं ने अपना आर्थिक स्थिति में सुधार किया इसी से रूझान होकर आज 50-60 महिलाऐं समूह में सक्रिय हैं।
    कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम कंजारा निवासी श्रीमति सुनिता बाई जिसका आर्थिक स्थिति अति दयनीय था जिनको दो वक्त की भोजन के लिए सोचना पड़ता था। इन्होने समूह में जुड़कर धागारण कार्य प्रारम्भ किया और धागाकरण कार्य से प्रभावित हुई। इसके बाद लगातार धागाकरण का कार्य करती रही और आज उसका फल उन्हें प्राप्त हो रहा है। धागाकरण कार्य से अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार कर आपना सपनों को साकार कर रही है अपने एवं परिवार का पालन पोषण कर रही है। इस वित्तीय वर्ष 2022-23 में 25500 नग कोसाफल का उपयोग कर 25.50 किलोग्राम धागा उत्पादन किया। जिससे लगभग राशि 1 लाख 7 हजार 100 रूपये प्राप्त हुआ ।
    श्रीमति सुनिता ने बताया कि रेशम विभाग के धागाकरण योजना से जुड़कर मेरा एंव मेरे परिवार का भलाई हो गया। जिससे छोटी-मोटी जरूरतों को पुरा कर पाती हूँ इस कार्य में मेरे पति का भी सहयोग रहा है जिन्होंने मेरे इस कार्य मे हमेशा साथ दिया। उन्होंने जिला प्रशासन और रेशम विभाग के अधिकारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस योजना से गरीब परिवार के महिलाओं को जोडकर गरीबी दूर करने में अथक प्रयास किया। जिससे हम जैसे महिलाएं आत्मनिर्भर बन पा रहे हैं। रेशन विभाग के अधिकारी समय-समय पर जिला अधिकारी को मार्गदर्शन दे कर धागाकरण पर आने वाली समस्याओं को निदान कराते है।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleजसपुर तहलका अधिकारियों को समय सीमा में आवेदनों को निराकृत करने के दिये निर्देश
    Next Article *जसपुर तहलका* तहसील कार्यालय बगीचा के भृत्य निलंबित
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….

    June 13, 2026

    ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    June 10, 2026

    पत्थलगांव: प्रधानसेवक के रूप में पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण, भाजपा शहर मंडल ने श्री सत्यनारायण मंदिर में किया विशेष अनुष्ठान; राष्ट्रीय विकास की हुई चर्चा………

    June 10, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………
    • पत्थलगांव: प्रधानसेवक के रूप में पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण, भाजपा शहर मंडल ने श्री सत्यनारायण मंदिर में किया विशेष अनुष्ठान; राष्ट्रीय विकास की हुई चर्चा………
    • *सुर्ख़ियों पर छाई हुई ब्रेकिंग:-* सोशल मीडिया पर ओम (OM) ट्रेवल्स की बस पलटने की खबर महज अफवाह, सभी यात्री सुरक्षित…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?