*प्रधानमंत्री मोदी के विशाल जनसभा के बाद कांग्रेसी और अधिक घबरा गये हैं: कौशिक*
*पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कौशिक ने कहा,कर्मचारियों-अधिकारियों का हक मार रही कांग्रेस*
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रायपुर में हुए विशाल जनसभा के बाद कांग्रेसी और भयभीत हो गये हैं। जब कांग्रेस ने 2018 में शराबबंदी का वादा किया गया था तो अब उस बात से क्यों कांग्रेस मुकर रही है। अब कांग्रेस शराबबंदी को लेकर केवल पर्दा डालने का काम कर रही है। जिस कला में कांग्रेस का सारा संगठन माहिर है। पूरे प्रदेश में शराबबंदी को लेकर कांग्रेस के खिलाफ जनाक्रोश है। जिसे कांग्रेस भी भंलिभाति समझ चुकी है। इसलिये ही कांग्रेस अब इस मुद्दे पर गलत तथ्य पेश कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने हमेशा कर्मचारियों व अधिकारियों के हकों में डाका डाला है पहले ही राज्य सरकार ने कर्मचारियों को केंद्र के समान डीए न देकर उनके साथ अन्याय करके उनका हक छीन रही है अब उनके डीए व एचआरए में करोड़ो का घोटाला करके उनको ठगने का काम भी रह रही है। जब एरियर्स और वेतनमान बढ़ा हुआ दिया जाना था लेकिन इन सालों में कांग्रेस में सभी को छलने के अलावा कुछ भी नहीं किया है। कांग्रेस ने इस घोटाले को लेकर आपने भ्रष्टाचार के किताब में एक नया पन्ना जोड़ा है किन्तु अब वक्त आ गया है कि प्रदेश की जनता अपने साथ हुए हर अन्याय, हर घोटालें, हर भ्रष्टाचार का बदला लेगी और उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में करारा जवाब देगी।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि प्रदेश में जितने भ्रष्टाचार, घोटाले और बंदरबाट हुआ है उसे लेकर कांग्रेस सरकार के पास किसी मुद्दे पर अब जवाब नहीं है। पूरी तरह से हर मोर्चे पर असफल सरकार की विदाई बेला जल्द ही है। इस सरकार ने प्रदेश की जनता का इन सालों तक समय पूरी तरह से खराब किया है। विकास के कार्य कुछ भी नहीं हुए है, केवल मात्र घोटाले ही हुए हैं। जिसके कांग्रेस की इस सरकार हर युग में घोटालों की सरकार के रूप में याद किया जायेगा।
(C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा
