Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, June 13
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*जसपुर तहलका* किसानों को खाद एवं बीज को उपलब्धता सुनिश्चित करने विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश
    Uncategorized

    *जसपुर तहलका* किसानों को खाद एवं बीज को उपलब्धता सुनिश्चित करने विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJuly 12, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक*

    *नोनी सुरक्षा का योजना का लाभ अधिक से अधिक हितग्राहियों को दिलाने के दिए निर्देश*

    *किसानों को खाद एवं बीज को उपलब्धता सुनिश्चित करने विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश*

    जशपुरनगर 11जुलाई 2023/कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज कलेक्टोरेट सभा कक्ष में सप्ताहिक समय सीमा की बैठक में संस्थागत प्रसव की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिक से अधिक संस्थागत प्रसव हेतु स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया नोनी सुरक्षा योजना का लाभ दिलाने कहा। उन्होंने जिले में सीएम द्वारा किए गए घोषणाओं की जानकारी ली एवं जो कार्य पूर्ण हो गए हैं और जो कार्य प्रारंभ किए जाने हैं उसकी सूची उपलब्ध कराने कहा जिससे भूमि पूजन एवं लोकार्पण की कार्यवाही की जा सके। किसान क्रेडिट कार्ड, आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति, पेंशन, राशन कार्ड, कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण सहित सभी विभागों के लंबित टीएल प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा करते हुए प्रकरणों का शीघ्रता से निराकरण करने के लिए कहा। उन्होंने आयुष्मान कार्ड की प्रगति के संबंध में जानकारी ली एवं जिनका शेष है डोर टू डोर सर्वे कर शत प्रतिशत बनाने कहा।

    कलेक्टर ने जिले में 3 वर्ष से अधिक एक ही स्थान पर पदस्थ पटवारियों की सूची उपलब्ध कराने कहा जिससे वर्षों से एक ही स्थान पर रहने वाले पटवारियों का स्थानांतरण किया जा सके। स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर हो एवं जरूरतमंद लोगों को ब्लड समय पर उपलब्ध हो सके इसके लिए सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को ब्लड बैंक सेंटर जाकर ब्लड डोनेट करने निर्देशित किया। उन्होंने जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र जिनका नही बना है स्कूलों से जानकारी लेकर शत प्रतिशत बनाने अभियान चलाने के निर्देश दिए। स्वामी आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया एवं समय अवधि की जानकारी ली एवं भर्ती प्रक्रिया समय में पूर्ण करने निर्देशित किया।
    कलेक्टर डॉ. मित्तल ने सभी जनपद सीईओ को गोबर खरीदी और वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाने में प्रगति लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सोसायटी के माध्यम से वर्मी कम्पोस्ट खाद का विक्रय प्राथमिकता से करने के लिए कहा है। बारिश के मौसम को देखते हुए वर्मी खाद और गोबर को बचाने सुरक्षित रखने के लिए उचित व्यवस्था करने के लिए कहा। ताकि गोबर खरीदी एवं वर्मी कंपोस्ट खाद बनाने का कार्य प्रभावित ना हो। उन्होंने कहा कि गौठानों में नियमित निगरानी रखते हुए एल्टीएक्टीविटी कार्य में तेजी लाने लाए।उन्होंने रीपा अंतर्गत अधोसंरचना एवं विभिन्न गतिविधियों के लिए बनाए जा रहे निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर अन्य गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नए पीडीएस दुकान की स्थिति की जानकारी ली तथा आवश्यक कार्रवाई कर कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। खाद एवं बीज की उपलब्धता की जानकारी लेकर किसानों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो शत प्रतिशत खाद एवं बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने कृषि विभाग एवं सहकारी नोडल अधिकारी को निर्देशित किया। जल शक्ति योजना की प्रगति की जानकारी ली तथा मत्स्य विभाग, जल संसाधन विभाग एवं संबंधित विभाग को डबरी, तालाब,कुआं आदि की सूची उपलब्ध कराने कहा जिससे जियो टैग के माध्यम से मैप किया जा सके।
    सप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा, डीएफओ श्री जितेंद उपाध्याय,अपर कलेक्टर श्री आईएल ठाकुर, सभी एसडीएम एवं विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article* छत्तीसगढ़ तहलका* पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कौशिक ने कहा,कर्मचारियों-अधिकारियों का हक मार रही कांग्रेस
    Next Article *जसपुर तहलका* अभियान चलाकर विगत दिवस 27 हजार 500 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    June 10, 2026

    पत्थलगांव: प्रधानसेवक के रूप में पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण, भाजपा शहर मंडल ने श्री सत्यनारायण मंदिर में किया विशेष अनुष्ठान; राष्ट्रीय विकास की हुई चर्चा………

    June 10, 2026

    *सुर्ख़ियों पर छाई हुई ब्रेकिंग:-* सोशल मीडिया पर ओम (OM) ट्रेवल्स की बस पलटने की खबर महज अफवाह, सभी यात्री सुरक्षित…….

    June 10, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………
    • पत्थलगांव: प्रधानसेवक के रूप में पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण, भाजपा शहर मंडल ने श्री सत्यनारायण मंदिर में किया विशेष अनुष्ठान; राष्ट्रीय विकास की हुई चर्चा………
    • *सुर्ख़ियों पर छाई हुई ब्रेकिंग:-* सोशल मीडिया पर ओम (OM) ट्रेवल्स की बस पलटने की खबर महज अफवाह, सभी यात्री सुरक्षित…….
    • पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा
    • पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?