Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Thursday, July 30
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*जसपुर तहलका* अभियान चलाकर विगत दिवस 27 हजार 500 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया
    Uncategorized

    *जसपुर तहलका* अभियान चलाकर विगत दिवस 27 हजार 500 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJuly 12, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *जिले में अब तक लगभग 7 लाख 20 हजार लोगों का बनाया जा चुका है आयुष्मान कार्ड*

    *अभियान चलाकर विगत दिवस 27 हजार 500 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया*

    *जिले के 43 शासकीय एवं 2 निजी चिकित्सालय में आयुष्मान योजना का मिल रहा है लाभ*

    जशपुरनगर 11 जुलाई 2023/कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संबित मिश्रा के मार्गदर्शन में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजनान्तर्गत जिले में छूटे हुए हितग्राहियों विगत दिवस 03 जुलाई 2023 को अभियान चलाकर एक दिवस में 27585 आयुष्मान कार्ड बनाया गया। जिसमें से बगीचा विकासखंड में सर्वाधिक 6768 कार्ड बनाया गया है।
    इसी प्रकार पत्थलगांव विकासखण्ड अंतर्गत् ग्रामीण स्वास्थ्य कार्यकर्ता मुरलीधर साहू के द्वारा सबसे अधिक 166 एवं च्वाईस सेंटर संचालक अल्फाज हुसैन के द्वारा बगीचा विकासखण्ड के कवई ग्राम पंचायत में 250 आयुष्मान कार्ड बनाया।
    ज्ञात हो कि जिले में अब तक लगभग 7 लाख 20 हजार लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका है। अब तक जिले के 67,044 हितग्राहियों के द्वारा विभिन्न बीमारियों में आयुष्मान कार्ड से निशुल्क ईलाज प्राप्त किया है। वही 60 हितग्राहियों द्वारा राशि 11837192 का ईलाज मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना से 5 लाख से अधिक की बीमारी का ईलाज आयुष्मान कार्ड के माध्यम से प्राप्त किया है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कांसाबेल में 87.87 प्रतिशत, दुलदुला 84.00 प्रतिशत, फरसाबहार 83.57 प्रतिशत, कुनकुरी 83.71 प्रतिशत, पत्थलगांव 83.14 प्रतिशत, जशपुर 81.37 प्रतिशत, बगीचा 77.08 प्रतिशत एवं मनोरा 74.08 प्रतिशत लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया है।

    अब भी लगातार ग्रामीण उद्यमी ग्रामीण स्वास्थ्य कार्यकर्ता, रोजगार सहायक, एनआरएलएम के अंतर्गत स्वास्थ्य सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा अपने क्षेत्र अंतर्गत गांव-गांव में घर-घर घूम कर आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है।
    डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत प्रत्येक राशन कार्ड धारी परिवारों को मुफ्त ईलाज पंजीकृत चिकित्सालयों के माध्यम से प्रदाय किया जाता है, विशेष परिस्थिति में मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना से 20 लाख तक की राशि का निःशुल्क आयुष्मान कार्ड के माध्यम से छ.ग. शासन द्वारा प्रदाय किया जा रहा है।
    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रंजीत टोप्पो द्वारा बताया गया कि जिले के 43 शासकीय चिकित्सालयों में एवं 2 निजी चिकित्सालय में आयुष्मान योजना का लाभ मिल रहा है। साथ ही चिरायु कार्यक्रम के अंतर्गत भी आयुष्मान कार्ड से बच्चों का ईलाज उच्च चिकित्सालयों में कराया जा रहा है। गरीब न होगा अब लाचार, आयुष्मान कार्ड से होगा मुफ्त उपचार संदेश के साथ स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को शासन की योजना का लाभ दिलाने के लिए सार्थक पहल कर रहा है। आयुष्मान कार्ड से संबंधित अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नम्बर-104,14555 में सम्पर्क भी संपर्क किया जा सकता है।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*जसपुर तहलका* किसानों को खाद एवं बीज को उपलब्धता सुनिश्चित करने विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश
    Next Article *जसपुर तहलका* पशु नस्ल संवर्धन एवं टीकाकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए हुए सम्मानित
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    🚨 रायगढ़ पुलिस के लिए आईजीपी का सख्त एक्शन प्लान: “विवेचना में लापरवाही नहीं चलेगी”, तकनीक आधारित पुलिसिंग और त्वरित एफआईआर पर कड़े निर्देश……..

    July 30, 2026

    🔴 शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्रवाई… आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल……..

    July 30, 2026

    साइबर ठगी के खिलाफ सरगुजा पुलिस का बड़ा अभियान: विद्यार्थियों को दिए डिजिटल सुरक्षा के गुर, 1930 हेल्पलाइन की दी अहम जानकारी……

    July 30, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 रायगढ़ पुलिस के लिए आईजीपी का सख्त एक्शन प्लान: “विवेचना में लापरवाही नहीं चलेगी”, तकनीक आधारित पुलिसिंग और त्वरित एफआईआर पर कड़े निर्देश……..
    • 🔴 शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्रवाई… आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल……..
    • साइबर ठगी के खिलाफ सरगुजा पुलिस का बड़ा अभियान: विद्यार्थियों को दिए डिजिटल सुरक्षा के गुर, 1930 हेल्पलाइन की दी अहम जानकारी……
    • 🙏 गुरु पूर्णिमा पर पत्थलगांव में उमड़ा आस्था का सागर: पूज्य श्री भक्त महाराज जी के चरणों में श्रद्धा का महासमर्पण, दूध-गंगाजल से अभिषेक कर लिया दिव्य आशीर्वाद 🙏
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* इंसानियत की मिसाल! हरियाणा-राजस्थान सामाजिक संगठन का बड़ा फैसला, अब अंतिम यात्रा भी होगी सम्मानजनक… शव फ्रीजर और ‘स्वर्गरथ’ की तैयारी शुरू……..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?