*नवीन महाविद्यालय सन्ना में लर्निंग लाइसेंस शिविर का हुआ आयोजन*
*शिविर में 94 आवेदन का निराकरण कर जारी किया गया है लर्निंग लाइसेंस*
*जशपुरनगर 13 जुलाई 2023/*जिला परिवहन विभाग द्वारा 12 जुलाई को नवीन महाविद्यालय सन्ना में लर्ननिंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों को सड़क सुरक्षा एवं वाहन चलाने संबंधी नियमों की जानकारी दी गई। कॉलेज के छात्रों ने सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी लेकर लर्निंग लाइसेंस का लाभ लिया।

परिवहन अधिकारी ने बताया कि शिविर में कुल 94 आवेदन प्राप्त हुए। जिसका निराकरण कर आवेदकों को तत्काल लर्निंग लाइसेंस जारी किया गया है। साथ ही सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए दिशा-निर्देश पम्पलेट का वितरण किया गया।
(C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा
