Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, July 29
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*जशपुर तहलका-* लाइवलीहुड कॉलेज जशपुर में 18 महीने का आवासीय प्रशिक्षण कोर्स हो रहा है संचालित
    Uncategorized

    *जशपुर तहलका-* लाइवलीहुड कॉलेज जशपुर में 18 महीने का आवासीय प्रशिक्षण कोर्स हो रहा है संचालित

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJuly 18, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *ग्राफिक डिजाइनिंग और मैनेजमेंट के क्षेत्र में कैरियर बनाने के लिए जिला प्रशासन की पहल, युवाओं की बढ़ी रूचि*

    *लाइवलीहुड कॉलेज जशपुर में 18 महीने का आवासीय प्रशिक्षण कोर्स हो रहा है संचालित*

    *कोर्स के लिए आए छात्रों को सभी तरह की सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है*

    *प्रतिदिन नये-नये गतिविधियां के साथ इंग्लिश बोलने और सीखने पर दिया जा रहा है विशेष ध्यान*

    जशपुरनगर 18 जुलाई 2023/जिला प्रशासन द्वारा जिले के युवतियों-महिलाओं को रोजगारोन्मुखी आवासीय प्रशिक्षण कोर्स के माध्यम से बेहतर कैरियर बनाने का अवसर प्रदान किया गया है। इस हेतु लाइवलीहुड कॉलेज में जिला प्रशासन के सहयोग से नवगुरुकुल संस्था द्वारा ग्राफिक डिजाइनिंग और मैनेजमेंट के लिए 18 महीने का निःशुल्क रोजगारोन्मुखी आवासीय प्रशिक्षण कोर्स संचालित किया जा रहा हैं। नवगुरुकुल जशपुर की एकेडमिक एसोसिएट ग्राफिक डिजाइन सुश्री सुदीक्षा यादव ने बताया कि जिले की युवतियों-महिलाओं को ग्राफिक डिजाइनिंग और मैनेजमेंट के क्षेत्र में बेहतर कैरियर बनाने के लिए यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ग्राफिक डिजाइनिंग कोर्स के लिए जो छात्राएं आयी हैं उन सभी के लिए यह एक बेहतर मौका हैं।

    उनके लिए यहां सभी तरह की सुविधाएं मुहैया कराई गई है साथ ही ग्राफिक डिजाइनिंग की जानकारियां दी जा रही हैं। प्रशिक्षण के लिए आए छात्रों में से अधिकांश 12वीं पास है और कुछ यूजी कर रहे। ऐसे में इन सभी बच्चों को ग्राफिक डिजाइनिंग की सभी पहलू बताई जा रही हैं। इसी तरह मैनेजमेंट की छात्राओं को भी बेहतर मार्गदर्शन दिया जा रहा हैं।
    नवगुरुकुल में मैनेजमेंट का कोर्स कर रही ग्राम पंचायत आरा की रहने वाली छात्रा प्रतिभा थापा ने बताया कि यहाँ आकर काफी कुछ नया सीखने और जानने को मिल रहा हैं। यहाँ फ्री लैपटॉप भी दिया गया है, जिससे सभी को सीखने और नई चीजों को जानने में आसानी होती हैं। प्रतिदिन नये-नये गतिविधियां की जाती है साथ ही इंग्लिश बोलने-सिखने पर भी विशेष ध्यान दिया जाता हैं। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के चलते मैं अन्य जगह जा कर यह कोर्स नहीं कर पा रही थी। लेकिन नवगुरुकुल द्वारा संचालित निःशुल्क कोर्स के चलते यह संभव हो पाया हैं।
    इसी प्रकार कुनकुरी की रहने वाली छात्रा साक्षी सिंह ने बताया कि वे मैनेजमेंट का कोर्स कर रही हैं जो कि पूरी तरह निःशुल्क हैं। नवगुरुकुल के बारे में उन्हें कॉलेज से पता चला। उन्होंने बताया कि यहां का माहौल बहुत अच्छा हैं और यहाँ हर तरह की सुविधा मुहैया कराया गया हैं। मैं यहाँ आ कर बहुत खुश हूँ, यहाँ बिलकुल घर जैसा ही माहौल है। मुझे इंग्लिश सीखना और बोलना का शौक था जो यहाँ आ कर बेहतर तौर पर सिख पा रही हूँ। यहाँ की सभी टीचर बहुत ही सरल तरीके से सीधा रहें हैं। युवा इन सभी क्षेत्रों में भविष्य बनना चाहता है उनके लिए यह एक बहुत अच्छा मौका हैं।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*जशपुर तहलका-* शिविर में पशुओं का प्राथमिकता से किया गया उपचार
    Next Article *जशपुर तहलका-* निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन अनुसार कार्य प्राथमिकता से करने के दिए निर्देश
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    🙏 गुरु पूर्णिमा पर पत्थलगांव में उमड़ा आस्था का सागर: पूज्य श्री भक्त महाराज जी के चरणों में श्रद्धा का महासमर्पण, दूध-गंगाजल से अभिषेक कर लिया दिव्य आशीर्वाद 🙏

    July 29, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* इंसानियत की मिसाल! हरियाणा-राजस्थान सामाजिक संगठन का बड़ा फैसला, अब अंतिम यात्रा भी होगी सम्मानजनक… शव फ्रीजर और ‘स्वर्गरथ’ की तैयारी शुरू……..

    July 29, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* लक्ष्मी नारायण यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया देखिए आदेश की कॉपी के साथ सच्ची खबर तीखी नजर आज की सुर्खियां ब्यूरो

    July 28, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🙏 गुरु पूर्णिमा पर पत्थलगांव में उमड़ा आस्था का सागर: पूज्य श्री भक्त महाराज जी के चरणों में श्रद्धा का महासमर्पण, दूध-गंगाजल से अभिषेक कर लिया दिव्य आशीर्वाद 🙏
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* इंसानियत की मिसाल! हरियाणा-राजस्थान सामाजिक संगठन का बड़ा फैसला, अब अंतिम यात्रा भी होगी सम्मानजनक… शव फ्रीजर और ‘स्वर्गरथ’ की तैयारी शुरू……..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* लक्ष्मी नारायण यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया देखिए आदेश की कॉपी के साथ सच्ची खबर तीखी नजर आज की सुर्खियां ब्यूरो
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा-बागबहार मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर, अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य………
    • 36 दिन तक आंदोलनकारियों का पेट भरने वाला जुनैद आज खुद दर्द की कहानी! जंतर-मंतर से उठी सेवा की मिसाल, कैमरे पर छलके आंसू….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?