Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Friday, July 31
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* वन अमला, हाथी मित्र दल, महिला वन रक्षक भी अब ग्रामीण जनों को हाथी व्यवहार एवं सुरक्षा उपाय से करा रहें है अवगत
    Uncategorized

    *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* वन अमला, हाथी मित्र दल, महिला वन रक्षक भी अब ग्रामीण जनों को हाथी व्यवहार एवं सुरक्षा उपाय से करा रहें है अवगत

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGAugust 8, 2023No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *हाथी विचरण क्षेत्रों में वन अमला व हाथी मित्र दल अलर्ट, पेट्रोलिंग टीम कर रही है गश्ती*

    *वन अमला, हाथी मित्र दल, महिला वन रक्षक भी अब ग्रामीण जनों को हाथी व्यवहार एवं सुरक्षा उपाय से करा रहें है अवगत*

    जशपुरनगर 07 अगस्त 2023/वनमंडलाधिकारी वनमण्डल कार्यालय जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 18 हाथियों का दल विचरण है। हाथी विचरण क्षेत्र में वन अमला, हाथी मित्र दल 02 पाली में गश्ती कर रहें हैं तथा सक्रिय है। साथ ही हाथी विचरण क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं। साथ ही सभी रेंज में 2-2 गस्ती दल काम कर रहा है और लोगों को जागरूक कर हाथी व्यवहार के संबंध में जानकारी दे रहे हैं।
    डीएफओ श्री जितेन्द्र उपाध्याय ने आम जनता से अपील की गई है कि हाथी गश्ती दल द्वारा दिये गये समझाइश व सूचना को माने। जिस स्थान पर हाथी विचरणरत है उस वन क्षेत्र मछली मारने, पुटू-खुखड़ी उठाने, रात को खुले में शौच एवं अनावश्यक रात्रि में आवागमन न करें। जिस स्थान या घर में पक्के कटहल हो उन्हें तोड़कर तत्काल सुरक्षित स्थान पर रखें या गडढ़े में डालकर ढक देवें या वन विभाग को तत्काल सूचित करें।

    श्री उपाध्याय ने बताया कि हाथियों की गतिविधि एवं संभावित विचरण क्षेत्र में मुख्य रूप से कुनकुरी विकासखण्ड के लोटापानी, गड़ाकटा, उपकापानी, टुकूपानी, कुडुकेला, जामचुआ, बनकोम्बो, गिधाबहार, बिलासपुर, मुसकुनी, खारीझरिया, कुंजारा, श्रीटोली, ढ़ोंगाअम्बा, पाकरटोली, बंदरचुआ, तामासिंघा, लोढ़ाअम्बा फरसाबहार विकाखण्ड के तूबा, बेलबांधा, छिरोटोली, दाईजबहार, बाम्हनमारा, जमुना, साजबहार, बंधाटोली, जबला, सेमरताल, कंदईबहार, छीरोटोली, मंडाडीह, पगुराबहार, कांसाबेल विकाखण्ड के देवरी, दोकड़ा, खूंटगांव, मनोरा विकासखण्ड के खुटापानी, केराकोना, पोड़ीपटकोना, खरवाटोली, सोगड़ा, टेम्पू, सरूवा, डूमरटोली, दुलदुला विकासखण्ड के सपघरा, नोनपानी, सिमड़ा, बरपानी, देवबहार, धांधअम्बा, बकुना, करडेगा और बगीचा विकासखण्ड के झिक्की, फुलडिह, ततकेला, पेटा, तटकेला पसिया, कुरडेग, जुरगुम, सोनपुर, परसाडांड शामिल हैं।
    डीएफओ ने बताया कि प्रतिदिन हाथी विचरण ग्रामों में वन अमला, हाथी मित्र दल के साथ साथ महिला वन रक्षक भी अब लोगो को हाथी व्यवहार, सुरक्षा उपाय से अवगत करा रहें है। उन्होंने बताया कि महिलाएं लकड़ी बीनने एवं पुटू-खुखड़ी उठाने सामान्यता जंगल जाते हैं जिसके कारण अमला के महिला वन रक्षकों के द्वारा समझाइश दी जा रही हैं।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*(C.G) तहलका विशेष खबर-* पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा लिखे गए पत्र को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर कसा तंज।
    Next Article *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* बच्चों से आश्रम में दी जा रही सुविधाओं की ली जानकारी
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव में अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा का भव्य संगम: गुरु पूर्णिमा उत्सव में 100 से अधिक स्वयंसेवकों ने किया भगवा ध्वज का पूजन……….

    July 30, 2026

    पति की हत्या, शव सूटकेस में ठूंसा… रिश्तों को शर्मसार करने वाले जघन्य अपराध में पत्नी को उम्रकैद………

    July 30, 2026

    महज 40 मीटर का ढलान बना लोगों के लिए मुसीबत, कदम घाट की जर्जर सड़क पर रोज टूट रहे वाहन……….

    July 30, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा का भव्य संगम: गुरु पूर्णिमा उत्सव में 100 से अधिक स्वयंसेवकों ने किया भगवा ध्वज का पूजन……….
    • पति की हत्या, शव सूटकेस में ठूंसा… रिश्तों को शर्मसार करने वाले जघन्य अपराध में पत्नी को उम्रकैद………
    • महज 40 मीटर का ढलान बना लोगों के लिए मुसीबत, कदम घाट की जर्जर सड़क पर रोज टूट रहे वाहन……….
    • अंबिकापुर रोड पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार दो बच्चियां घायल, लोगों ने चालक को पकड़ा…..
    • सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?