Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Thursday, September 24
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* थाना तपकरा में आरोपी के विरूद्ध धारा 323, 302 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध
    Uncategorized

    *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* थाना तपकरा में आरोपी के विरूद्ध धारा 323, 302 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGAugust 8, 2023No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     

    * हाथ-मुक्का से कई बार वारकर अपने पिता की हत्या करने वाले आरोपी जगमोहन चौहान को तपकरा पुलिस ने चंद घंटे के भीतर किया गिरफ्तार,*
    * थाना तपकरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम जबला की घटना,*
    *थाना तपकरा में आरोपी के विरूद्ध धारा 323, 302 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध।*

    ———000———-
    घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 07.08.2023 को प्रार्थिया कलावती चौहान उम्र 50 साल निवासी जबला ने थाना तपकरा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका पुत्र जगमोहन चैहान उम्र 28 साल शराब पीने का आदि है, जो हमेशा शराब के नषे में रहता है, शराब पीने के लिये पैसा की मांग करता है, पैसा नहीं देने पर अपने माता-पिता को मारपीट करता है। मारपीट के डर से प्रार्थिया एवं उसके पति कभी-कभी अपने पुत्री के यहां रहने चले जाते हैं, कभी-कभार घर आते थे। प्रार्थिया का पति करीबन 07 दिन पूर्व अपने घर जबला आया था एवं घटना दिनांक को आरोपी जगमोहन चौहान ने अपनी माॅं से बैंक पासबुक को मांगा नहीं देने पर उसकी माॅं को मारपीट करने लगा, जिसके डर से इसकी माॅं वहां से भाग गई, जिसके बाद जगमोहन चौहान द्वारा घर में उपस्थित अपने पिता चंद्रपाल चौहान उम्र 54 साल को मारते-पीटते घर से बाहर ले आया एवं रोड में हाथ-मुक्का से कई बार मारपीट कर जमीन में पटक दिया, मारपीट करने से चंद्रपाल चौहान की मृत्यू हो गई। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना तपकरा में धारा 323, 302 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, पी.एम. रिपोर्ट में मृतक की मृत्यू मारपीट करने से होना बताया गया।

    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2023/08/VID-20230808-WA0044.mp4
    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2023/08/VID-20230808-WA0043.mp4


    प्रकरण की विवेचना दौरान थाना तपकरा द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही कर प्रकरण के आरोपी को उसके ग्राम में दबिश देकर अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया, पूछताछ में आरोपी ने उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया गया। *आरोपी जगमोहन चौहान उम्र 28 साल निवासी जबला थाना तपकरा* के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उसे दिनांक 08.08.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2023/08/VID-20230808-WA0045.mp4

    प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक हर्षवर्धन चौरासे, स.उ.नि. जयनंदन मार्बल चौकी करडेगा, आर. 514 राजकुमार यादव, सै. 283 मुकेश पैंकरा एवं अन्य स्टाॅफ की सराहनीय भूमिका रही।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

     

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* भाजपा किसाना मोर्चा द्वारा आयोजित कलेक्ट्रेट घेराव में शामिल हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक
    Next Article * छत्तीसगढ़ तहलका -* पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कांग्रेस के संकल्प यात्रा को लेकर कसा तंज।
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?