Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, June 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री राजीव गाँधी जी के समावेशी विकास के सपने को साकार कर रहा है छत्तीसगढ़ : यू. डी. मिंज
    Uncategorized

    *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री राजीव गाँधी जी के समावेशी विकास के सपने को साकार कर रहा है छत्तीसगढ़ : यू. डी. मिंज

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGAugust 20, 2023No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर नमन किया*

    *पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री राजीव गाँधी जी के समावेशी विकास के सपने को साकार कर रहा है छत्तीसगढ़ : यू. डी. मिंज*

    जशपुर :-

     

    भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की 20 अगस्त जयंती पर

    विधायक कुनकुरी एवं संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने उन्हें नमन किया है।

     

    उन्होंने कहा  कि देश के विकास और नवनिर्माण में स्वर्गीय श्री राजीव गांधी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। राजीव जी ने युवा प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर संभाली। उनकी नवोन्मेषी और दूरदर्शी युवा सोच के कारण भारत में सूचनाक्रांति आई जिसने देश को एक नई गति और दिशा दी। उनकी पहल के प्रभाव के रूप में आज हम ई-प्रशासन का वर्तमान स्वरूप और शासकीय कामकाज में पारदर्शिता देख पा रहे हैं। डिजिटल इंडिया की नींव राजीव जी के कार्यकाल में ही रख दी गई थी।

     

    संसदीय सचिव ने कहा कि राजीव गाँधी जी ने पंचायती राज संस्थाओं और नगरीय निकायों को अधिकार संपन्न बनाकर देश की नींव मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने मतदान की आयु 21 से घटाकर कर 18 वर्ष में ही युवाओं को मत देने का अधिकार दिलाया। विज्ञान और तकनीकी को बढ़ावा देकर उन्होंने देश में उद्योगों के लिए नए रास्ते खोले। वास्तव में राजीव जी आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा थे। उन्होंने कहा कि राजीव जी का छत्तीसगढ से गहरा लगाव रहा। यहां की आदिवासी संस्कृति और निवासियों को उन्होंने करीब से देखा, जाना और उनके विकास के लिए काम किया।

     

    राजीव गाँधी जी ने समावेशी विकास का सपना देखा और उसके लिए अनेकों नीतियां बनाई। उनके पदचिन्हों पर चलते हुए छत्तीसगढ़ सरकार भी अन्त्योदय से लेकर उद्यमियों तक सबके विकास के लिए काम कर रही है। राज्य सरकार द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना’ शुरू की गई। जिसके तहत प्रदेश के 24 लाख से अधिक किसानों को सीधे उनके खातों में प्रति एकड़ 9 हजार रूपए कृषि आदान सहायता राशि (इनपुट सब्सिडी) अंतरित की जा रही है। इसी प्रकार खेती किसानी में कृषि मजदूर के रूप में काम करने वाले लोगों को राहत देेने के लिए राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की शुरूआत की गई है। इस योजना में भूमिहीन कृषि मजदूरों को सालाना 7 हजार रूपए की राशि उनके बैंक खातों में दी जा रही है।

     

    उन्होंने देश में त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं और नगरीय निकायों को अधिकार संपन्न बनाने का भी महत्वपूर्ण कार्य किया। राज्य सरकार द्वारा ‘‘राजीव युवा मितान क्लब‘‘ के जरिए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में युवाओं को रचनात्मक सांस्कृतिक गतिविधियों खेल-कूद आदि से जोड़ा जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी का दृष्टिकोण था कि ‘भारत में गरीबी उन्मूलन तथा आत्मनिर्भर भारत‘ निर्माण के लक्ष्य की प्राप्ति किसानों की आर्थिक दशा में सुधार के बिना संभव नहीं है। उनके बताए रास्ते पर चलते हुए राज्य सरकार ने गरीबों, किसानों, आदिवासियों सहित सभी वर्गों के लोगों के लिए अनेक कल्याणकारी कार्यक्रम और योजनाएं शुरु की हैं।  राज्य के ग्रामीण अंचल के भूमिहीन कृषि मजदूरों को आर्थिक मदद देने के लिए ‘‘राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना‘‘ शुरू की गई है। इस योजना के तहत ग्रामीण अंचल के ऐसे परिवारों को 7000 रूपए प्रतिवर्ष दिए जा रहे हैं, जिनके पास खेती की जमीन नहीं है और वे मनरेगा, कृषि मजदूरी या पौनी-पसारी से जुड़े हैं। राज्य सरकार ने किसानों की बेहतरी के लिए साल दर साल समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी, कर्जमाफी, सिंचाई कर की माफी जैसे कदम उठाए हैं।श्री मिंज ने कहा कि राज्य सरकार राजीव जी के समावेशी विकास के सपने को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। राजीव जी ने भारत की प्रगति का जो सपना देखा था, उसे पूरा करने के लिए सच्चा प्रयास ही उनको वास्तविक श्रद्धांजलि होगी।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* पुलिस मुख्यालय रायपुर से मिले 09 वाहनों को उ.म.नि. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर द्वारा हरी झंडी दिखाकर विभिन्न थाना/चौकी में रवाना किया गया
    Next Article *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* प्रतिबंधित कफ सिरफ की तस्करी करने वाला अंतरराज्यीय तस्कर मो. तुफेज अंसारी हुआ गिरफ्तार,
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..

    June 13, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….

    June 13, 2026

    ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    June 10, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………
    • पत्थलगांव: प्रधानसेवक के रूप में पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण, भाजपा शहर मंडल ने श्री सत्यनारायण मंदिर में किया विशेष अनुष्ठान; राष्ट्रीय विकास की हुई चर्चा………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?