Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Friday, July 31
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* मंगलवार एवं शुक्रवार को वी.एच.एन.डी.सत्र होगा आयोजित
    Uncategorized

    *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* मंगलवार एवं शुक्रवार को वी.एच.एन.डी.सत्र होगा आयोजित

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGAugust 29, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *जिले में शिशु संरक्षण माह का आयोजन 29 अगस्त से 29 सितम्बर तक*

    *मंगलवार एवं शुक्रवार को वी.एच.एन.डी.सत्र होगा आयोजित*

    जशपुरनगर 29 अगस्त 2023/जिले में शिशु संरक्षण माह विटामिन ए अनुपूरक कार्यक्रम 29 अगस्त से 29 सितम्बर 2023 तक आयोजित किया जा रहा है जिसमें प्रति मंगलवार एवं शुक्रवार को वी.एच.एन.डी. सत्र आयोजित किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत 9 माह से 5 वर्ष के बच्चों को विटामिन ए की खुराक एवं आई.एफ.ए. सिरप पिलाकर प्रतिरक्षित किया जायेगा। शिशु संरक्षण माह कोई अलग कार्यक्रम नहीं है, बल्कि क्षेत्र के संदर्भ में यह बच्चोें में उत्तरजीविता बढ़ाने के लिए आवश्यक अनुकूलतन पैकेज के साथ एकीकृत किया गया कार्यक्रम है।
    स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिशु संरक्षण माह के दौरान विभिन्न सेवाओं के पैकेज दिये जायेंगे। इनमें विटामिन ए सिरप निर्धारित आयु 9 माह से से 5 वर्ष के बच्चों को निर्धारित अंतराल में पिलाना, आई.एफ.ए. सिरप दिया जाना, बच्चों का वजन लिया जाना, पोषण आहार के विषय में बच्चों की आयु के अनुरूप आहार की जानकारी देना, आंगनबाड़ी स्थित सत्रों में संपूरक पोषण आहार की सेवाओं को हितग्राहियों की पात्रता व पोषण तत्वों की आवश्यकता के अनुरूप उपलब्ध कराना, अति गंभीर कुपोषित बच्चे जो एसएएम की श्रेणी में हैं, उन्हें चिन्हित कर पोषण पुर्नवास केंद्रों में आहार की प्रदायगी सहित संक्रमण के उपचार हेतु भर्ती किया जाना शामिल है।


    शिशु संरक्षण माह में आयोजित सत्र में 29 अगस्त और 1, 5, 8, 12, 15, 19, 22, 26, 29 सितम्बर को सत्रों का आयोजन होगा। जहां लक्षित 83680 बच्चों को विटामिन ए एवं आयरन सिरप पिलाया जायेगा। एवं बच्चों का वजन भी लिया जायेगा। आयु एवं लंबाई के आधार पर कम वजन के बच्चों को कुपोषित बच्चों की श्रेणी में माना जाएगा और उन्हें जिले में संचालित पोषण पुनर्वास केन्द्र में 14 दिनों के लिए भर्ती करके उनके वजन में वृध्दि की जायेगी । पोषण पुनर्वास केन्द्र में बच्चे को भर्ती करने पर मां को कार्य क्षतिपूर्ति का राषि भी दिया जायेगा।श्
    जिले में 2424 सत्र आयोजित किये जायेंगे। इनमें पत्थलगांव में 497, फरसाबहार में 280, कांसाबेल में 240, बगीचा में 501, कुनकुरी में 320, दुलदुला में 117, लोदाम में 269, मनोरा में 200 सत्र आयोजित किया जायेगा जिसमें बच्चों को विटामिन ए एवं आयरन सिरप पिलाया जायेगा।
    कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल द्वारा अभियान की सफल संचालन के लिए आयोजित समय सीमा बैठक में आवश्यक निर्देश दिये गये हैं तथा स्वास्थ्य विभाग, पंचायत विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग व अन्य विभाग को समन्वय कर अभियान को सफल बनाने की अपील की गई है।
    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रंजीत टोप्पो द्वारा बताया कि विटामिन ए अनुपूरक एवं एनीमिया नियंत्रण से 20-20 प्रतिशत बाल मृत्यु में कमी आयेगी तथा 5 वर्ष के बच्चों में कुपोषण नियंत्रण से 45 प्रतिशत एवं शीघ्र एवं पूर्ण स्तनपान एवं समय पर उपरी आहार जारी रखने से 19 प्रतिशत बाल मृत्यु में कमी आयेगी।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी खेल में आगे बढ़ने का मिल रहा अवसर- खिलाड़ी विक्की खलखो
    Next Article *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* थाना कांसाबेल पुलिस द्वारा अवैध देशी महुआ शराब का कारोबार करने वाले को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड भेजा गया
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव में अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा का भव्य संगम: गुरु पूर्णिमा उत्सव में 100 से अधिक स्वयंसेवकों ने किया भगवा ध्वज का पूजन……….

    July 30, 2026

    पति की हत्या, शव सूटकेस में ठूंसा… रिश्तों को शर्मसार करने वाले जघन्य अपराध में पत्नी को उम्रकैद………

    July 30, 2026

    महज 40 मीटर का ढलान बना लोगों के लिए मुसीबत, कदम घाट की जर्जर सड़क पर रोज टूट रहे वाहन……….

    July 30, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा का भव्य संगम: गुरु पूर्णिमा उत्सव में 100 से अधिक स्वयंसेवकों ने किया भगवा ध्वज का पूजन……….
    • पति की हत्या, शव सूटकेस में ठूंसा… रिश्तों को शर्मसार करने वाले जघन्य अपराध में पत्नी को उम्रकैद………
    • महज 40 मीटर का ढलान बना लोगों के लिए मुसीबत, कदम घाट की जर्जर सड़क पर रोज टूट रहे वाहन……….
    • अंबिकापुर रोड पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार दो बच्चियां घायल, लोगों ने चालक को पकड़ा…..
    • सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?