Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, June 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* विधायक विनय भगत ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
    Uncategorized

    *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* विधायक विनय भगत ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGAugust 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *जशपुर को मिली एक और मोबाइल मेडिकल यूनिट की सौगात*

    *विधायक विनय भगत ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना*

    *आमजनों का स्वास्थ्य परीक्षण और इलाज हुआ आसान*

    *मोबाइल मेडिकल यूनिट से मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवा – विधायक*

    *जशपुरनगर 29 अगस्त 2023/*राज्य सरकार की ओर से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करवाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग जहां गांवों व शहरों में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है, वहीं विभाग के मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा भी गांवों और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। इस कड़ी में आज मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत आज जशपुर जिले को एक और मोबाइल मेडिकल यूनिट की सौगात मिली हैं । आज कलेक्ट्रेट परिसर से विधायक विनय भगत ने मोबाइल मेडिकल यूनिट को हरी झंडी दिखाकर आमजनों के उपचार एवं विभिन्न स्वास्थ जांच के लिए रवाना किया। इस दौरान विधायक विनय भगत ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जिले के विभिन्न गांवों के लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए मोबाइल मेडिकल यूनिट काम कर रही है।


    मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिल रही । इससे पहले राज्य सरकार द्वारा जशपुर जिले में 2 मोबाइल मेडिकल यूनिट संचालित हो रही हैं। अब जिले में एक और मोबाइल मेडिकल यूनिट उपलब्ध होने से स्वास्थ्य शिविर की संख्या में इजाफा होगा। अब यहाँ की स्लम बस्तियों के मरीजों को मुफ्त जांच उपचार और दवा की सुविधा और बेहतर तरीक़े मिल से पायेगी। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ संबित मिश्रा, सीएमएचओ डॉ. रंजीत टोप्पो, सहस्त्रांशु पाठक, मुरारीलाल अग्रवाल, जनप्रतिनिधिगण सहित नगर पालिका सीएमओ मौजूद थे।
    एमएमयू में 41 प्रकार के विभिन्न लैब टेस्ट किये जाते हैं। इनमें खून, मल-मूत्र, थूक, टीबी, थायराइड, मलेरिया, टायफाईड की जांच कुशल लैब टेक्नीशियन द्वारा अत्याधुनिक मशीनों से की जाती है। अब ज़िले में स्लम बस्तियों के मरीजों को मुफ्त जांच, उपचार और दवा की सुविधा और बेहतर तरीक़े से मिल रही है। आधुनिक उपकरण से सुसज्जित मोबाईल मेडिकल यूनिट स्वास्थ्य सेवाएं दे रही। इस मोबाइल मेडिकल यूनिटों में एमबीबीएस डाक्टर ज़िले की स्लम बस्तियों में कैम्प लगाकर मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं दे रहे है। एमबीबीएस डॉक्टर के साथ कैम्प में मुफ्त दवा वितरण के लिए फार्मासिस्ट, मुफ्त लैब टेस्ट करने के लिए लैब मरीजों तक मुफ्त जांच, उपचार और दवा की सुविधा पहुंचाई जा रही है।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* जिले में विभिन्न खेल में विजेता रहे प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र का किया गया वितरण
    Next Article *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने सीमेंट के दामों में वृद्धि को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा।
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..

    June 14, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..

    June 13, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….

    June 13, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?