पत्थलगांव एनआरसीबी की टीम ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को किया सम्मानित
पत्थलगांव. 5 सितंबर 2023 को शिक्षक दिवस के उपलक्ष में राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के प्रदेश अध्यक्ष जितेंदर पाल सिंह जी के दिशा निर्देशन में जशपुर जिले के पत्थलगांव में एनएचआरसीसीबी टीम के जिला अध्यक्ष सत्यनारायण मौर्य, मीडिया प्रभारी संतोषी भारद्वाज एवं प्रदेश महासचिव करमदास कुर्रे जी ने एनएचआरसीसीबी के बैनर तले शिक्षक दिवस पर शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित कर शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय भाथूडांड, कुमेकेला प्राथमिक शाला महादेवटिकरा हाई स्कूल कुमेकेला के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को मिठाई खिलाकर प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए शिक्षकों को सम्मानित किया गया । आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गुरु शिष्य के संबंध को बरकरार रखने एवं शिक्षा के दीपक को हर घर तक पहुंचाने का प्रण लेते हुए बच्चों ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं का भव्य स्वागत के साथ-साथ स्वागत गीत एवं नृत्य भी प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन करते हुए मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए प्रथम शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले जी के जीवन पर प्रकाश डाला साथ ही राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के बारे में बताया एवं हमारी टीम पूरे भारतवर्ष में नीति आयोग से मिलकर मानव को अपना अधिकार हक दिलाने का कार्य कर रही है एवं इस दौरान कार्यक्रम में सत्या मौर्य, श्रीमती संतोषी भारद्वाज ने भी अपने विचार व्यक्त किया एवं समाज में शिक्षक के महत्व को समझाया कहा कि व्यक्ति व समाज शिक्षा के बताए हुए मार्ग पर चलकर ही जीवन में प्रगति कर सकता है। शिक्षक के किसी अन्य के साथ तुलना नहीं की जा सकती यही कारण है कि समाज में शिक्षक को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है आयोजित सम्मान समारोह में टीम द्वारा 42 शिक्षकों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
(C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा
