Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, November 22
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* कन्या महाविद्यालय जशपुर में नेत्रदान पखवाड़ा जागरूकता कार्यक्रम का किया गया उद्घाटन
    Uncategorized

    *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* कन्या महाविद्यालय जशपुर में नेत्रदान पखवाड़ा जागरूकता कार्यक्रम का किया गया उद्घाटन

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGSeptember 5, 2023No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *जिले में 38 वां नेत्रदान पखवाड़ा 08 सितम्बर तक आयोजित*

    *कन्या महाविद्यालय जशपुर में नेत्रदान पखवाड़ा जागरूकता कार्यक्रम का किया गया उद्घाटन*

    *नेत्र दान से संबंधित चित्रकला प्रतियोगिता हुआ आयोजन*

    जशपुरनगर 05 सितम्बर 2023/राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जशपुर के द्वारा जिले में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 38 वां नेत्रदान पखवाड़ा 25 अगस्त से 08 सितम्बर 2023 तक आयोजित है।
    स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय विजयभूषण सिंहदेव स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय जशपुर में नेत्रदान पखवाड़ा जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। महाविद्यालय प्रांगण में नेत्रदान थीम पर रंगोली बनाया गया तथा सैकड़ों महाविद्यालयीन (महिला) छात्राओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान नेत्रदान से संबंधित लघु प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा 25 से 28 अगस्त 2023 तक जिले के माध्यमिक विद्यालयों में जिला स्तरीय ड्राईंग कॉम्पीटिशन (नेत्र दान से संबंधित चित्रकला प्रतियोगिता) का आयोजन भी किया गया है।

    जिसमें प्रथम 3000, द्वितीय 2000, तृतीय 1000 रूपए का पुरस्कार एवं प्रस्शति पत्र दिया जाना है। इसके अलावा जिले के समस्त विकासखण्डों में नेत्रदान पखवाड़ा का प्रचार प्रसार करने हेतु पाम्प्लेट एवं स्वेच्छा नेत्रदान फार्म वितरण किया किया गया है।
    मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्या, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जशपुर, सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय जशपुर और नेत्र सर्जन डॉ. सी.पी. एक्का ने नेत्रदान से संबंधित प्रेरणादायी उद्बोधन दिया। कार्यक्रम में विभाग से उपस्थित छात्राओं एवं स्टाफ के लिए आयुर्वेद काढ़ा का वितरण किया गया। इस दौरान नेत्र सहायक अधिकारी, स्टाफ नर्स एवं नेत्र विभाग के समस्त स्टाफ उपस्थित थे।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* बीती देर रात्रि में कलेक्टर जशपुर एवं उ.मनि. सह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा झारखंड बार्डर स्थित भलमंडा पुलिस चेक पोस्ट का सरप्राईज चेक किया गया,
    Next Article *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* विभिन्न विभागों के निर्माणाधीन कार्यों को समय में पूर्ण करने निर्माण विभाग को निर्देश दिए
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

     🔥 पत्थलगांव में गूंजा गरीब की रोजी-रोटी का सवाल! प्रशासनिक नोटिस से मचा हड़कंप, दुकानदार के समर्थन में उतरे नगर पालिका उपाध्यक्ष अजय बंसल; आखिर विकास की कीमत गरीब की आजीविका क्यों?………..

    November 22, 2026

    सलाखों के पीछे बदली जिंदगी की तस्वीर! रायपुर केंद्रीय जेल के 70 बंदियों को मिला हुनर का प्रमाण-पत्र, अब सजा के बाद आत्मनिर्भरता की नई उड़ान भरने की तैयारी!……..

    November 22, 2026

    🔥 महिलाओं की सुरक्षा पर छत्तीसगढ़ में बड़ा मंथन! मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ बनेगी मजबूत रणनीति, राज्यपाल करेंगे आगाज, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में होगा समापन……..

    November 22, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    •  🔥 पत्थलगांव में गूंजा गरीब की रोजी-रोटी का सवाल! प्रशासनिक नोटिस से मचा हड़कंप, दुकानदार के समर्थन में उतरे नगर पालिका उपाध्यक्ष अजय बंसल; आखिर विकास की कीमत गरीब की आजीविका क्यों?………..
    • सलाखों के पीछे बदली जिंदगी की तस्वीर! रायपुर केंद्रीय जेल के 70 बंदियों को मिला हुनर का प्रमाण-पत्र, अब सजा के बाद आत्मनिर्भरता की नई उड़ान भरने की तैयारी!……..
    • 🔥 महिलाओं की सुरक्षा पर छत्तीसगढ़ में बड़ा मंथन! मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ बनेगी मजबूत रणनीति, राज्यपाल करेंगे आगाज, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में होगा समापन……..
    • 🔥 पटवारियों की हड़ताल स्थगित! मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लिया संज्ञान, क्रांतिकारी पत्रकार वैभव शर्मा की खबर का दिखा असर?………..
    • 🚨 7 लीटर महुआ शराब के चक्कर में मां पहुंची जेल, गोद में 6 महीने का मासूम भी! आखिर इस नन्ही जान का क्या कसूर? कानून की कार्रवाई ने खड़े किए इंसानियत और बाल संरक्षण के बड़े सवाल

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?