*पत्थलगांव बीएमओ डॉ मिंज ने मितानिनों की बैठक ली*
*मिशन इंद्रधनुष के तहत शत प्रतिशत टीकाकरण करने दिए निर्देश*
जशपुर,09,सितंबर,2023/सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पत्थलगांव में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ जेम्स मिंज ने मितानीनो के प्रशिक्षकों का बैठक लिया । बैठक में मितानिनों को अपने अपने क्षेत्रों में मिशन इंद्रधनुष के तहत संपूर्ण टीका करण के साथ ही नियमित टीकाकरण कराने हितग्राहियों को समझाइश देकर शत प्रतिशत टीकाकरण करने हेतु निर्देश किया ।

बीएमओ डॉ जेम्स मिंज ने मौसमी बीमारियों जैसे बुखार, उल्टीदस्त जैसे रोगों के रोकथाम के लिए आमजनों को उचित सलाह प्रदान करने तथा अपने अपने क्षेत्रों में सर्पदंश के मरीजों को झाड़ फूंक ना कराने एव तुरंत डॉक्टरी चिकित्सा हेतु लोगों को जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया।
(C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा
