*खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा जशपुर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करें – यू.डी. मिंज*
मुख्य्मंत्री ब्लॉक स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट दुलदुला ने 2-1 छेरडाँड़ को हराया
*दुलदुला में बनेगा 50 लाख की लागत से मिनी स्टेडियम स्वीकृत*
जशपुर
मुख्यमंत्री ब्लॉक स्तरीय नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन धूमधाम से हुआ जहां मैच में शुरू से दबदबा बनाते हुए दुलदुला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मैच में शानदार 2 गोल मारते हुए प्रथम स्थान पर आकर अपनी जीत हासिल की ।
इस टूर्नामेंट का आयोजन से क्षेत्र में खुशी का माहौल था खिलाड़ी उत्सुकता से अपनी खेल को प्रदर्शित करने के लिये लालायित थे पंचायत स्तर पर टीम का गठित हुआ था । जिसमें कुल 30 टीम में अपना प्रदर्शन किया था जिसमें फाइनल मुकाबले पर दुलदुला और छेरडाँड़ की टीम पहुंची थी । जहां छेरडाँड़ की टीम अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन दुलदुला की टीम ने अपना दबदबा बनाते हुए इस मैच को अपने नाम कर दिया ।

कुनकुरी विधायक यूडी मिंज ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे जिले में फुटबॉल के बड़े आयोजन तो होते हैं लेकिन टीम की तरफ से अक्सर बाहर के खिलाड़ी अपना प्रदर्शन करती है जिसको लेकर हमने एक योजना बनाई और जिले भर के होनहार खिलाड़ियों को छाँट कर एक अच्छी टीम तैयार करने की योजना चल रही है ताकि भविष्य में यहां के युवाओं को एक बड़ा प्लेटफार्म खेल की दुनिया मे मिल सके । आज हमारे क्षेत्र में फुटबॉल एक लोकप्रिय खेल है और अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में अभी के मौसम में गाँव गाँव मे फुटबॉल का आयोजन होता है वहीं विधायक यू. डी. मिंज ने पूरे आयोजन समिति को धन्यवाद दिया है इतनी बड़ी टूर्नामेंट में कोई विवाद तक नहीं हुआ ये बड़ी बात है । आने वाले समय मे आपलोगों को हर सम्भव खेल के प्रति मदत किया जाएगा ।
दुलदुला में बनेगा 50 लाख की लागत से मिनी स्टेडियम
जशपुर जिले में शिक्षा के साथ साथ खेल को बढ़ावा देते हुए दुलदुला में 50 लाख की लागत से मिनी स्टेडियम का निर्माण होगा और इसकी स्वीकृति आ गई है जल्द ही इसका भूमिपूजन भी किया जाएगा ।
(C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा
