Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Friday, September 25
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा जशपुर स्थित बैंक का निरीक्षण कर बैंक अधिकारियों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया,
    Uncategorized

    *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा जशपुर स्थित बैंक का निरीक्षण कर बैंक अधिकारियों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया,

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGSeptember 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     

    *वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा जशपुर स्थित बैंक का निरीक्षण कर बैंक अधिकारियों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया,*
    *बैंक में लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरा, अलार्म सिस्टम, चेस्ट/स्ट्रांग रूम, पैनिक बटन इत्यादि को चेक किया गया,*
    *बैंक के अधिकारियों को बैंक सुरक्षा संबंधी जारी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने एवं बैंक के अधिकारियों/कर्मचारियों का पुलिस चरित्र सत्यापन कराने निर्देशित किया गया।*

    ———000——-

    जशपुरनगर:- आज दिनांक 19.09.2023 को पड़ोसी जिला रायगढ़ में हुये बैंक डकैती को लेकर जशपुर पुलिस अलर्ट है, जिले के सभी थाना/चौकी क्षेत्रांतर्गत नाकाबंदी कर आने-जाने वाले वाहनों/व्यक्तियों की बारीकी से चेकिंग की जा रही है। इसी तारतम्य में उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी. रविशंकर (IPS) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री उमेश कुमार कश्यप द्वारा जशपुर स्थित बैंक में जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया एवं बैंक के अधिकारियों/कर्मचारियों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। बैंकों में लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरा एवं उनकी पोजीशन, अलार्म सिस्टम, चेस्ट/स्ट्रांग रूम, पैनिक बटन इत्यादि को चेक किया गया जो सही पाया गया।

    बैंक के अधिकारियों को बैंक/ए.टी.एम. में 24 घंटे आवश्यक रूप से गार्ड रखने, बैंक के कर्मचारियों तथा कैश वाहन में कार्यरत कर्मचारियों का अनिवार्यतः चरित्र सत्यापन कराने, बैंकों के बाहर वाहनों के पार्किंग की उचित व्यवस्था तथा सुरक्षा हेतु निर्देश दिये गये।

    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2023/09/VID-20230921-WA0020.mp4
    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2023/09/VID-20230921-WA0013.mp4

     

    बैंकों के प्रवेश द्वार एवं भीतर में पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी, पुलिस नियंत्रण कक्ष का मोबाईल नंबर अनिवार्य रूप से चस्पा किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान श्री संदीप मित्तल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अनु. अधिकारी कुनकुरी तथा थाना जशपुर के अन्य अधिकारी/कर्मचारी भी उपस्थित थे।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleतखतपुर विधानसभा आईए देखते हैं…………
    Next Article *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* बीईओ यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बच्चों को किया प्रेरित, बताये अच्छे अंक स्कोर करने के टिप्स
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?