*विधानसभा निवार्चन 2023*
*स्व सहायता समूह द्वारा शत प्रतिशत मतदान हेतु घर-घर दस्तक एवं जागरूकता रैली का किया जा रहा है आयोजन*
*भागलपुर शिव मंदिर से भागलपुर चौक तक निकाली मतदाता जागरूकता रैली*
*नगरपालिका सीएमओ ने लोगों से 17 नवम्बर को मतदान करने की अपील*
*जशपुरनगर 10 नवम्बर 2023/* विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के मद्देनजर स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत शत प्रतिशत मतदान हेतु जिले के सभी नगरीय निकाय, वार्ड और मोहल्लों में मतदाता जन-जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को मतदान हेतु प्रेरित किया जा रहा है।
इसी कड़ी में जशपुर नगरीय निकाय के समस्त वार्डाे में मतदाता जन जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत् शत् प्रतिशत मतदान हेतु डे-एनयूएलएम अंतर्गत् गठित स्व सहायता समूह के सदस्यों द्वारा घर-घर दस्तक एवं मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया जा रहा है।

समूह के सदस्यों द्वारा शत् प्रतिशत मतदान करने हेतु भागलपुर शिव मंदिर से भागलपुर चौक तक रैली निकाली गई। इस दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री दीपक एक्का द्वारा मतदान दिवस 17 नवम्बर 2023 को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने के लिए लोगों से अपील की गई। इस अवसर पर मिशन प्रबंधक श्री संत कुमार महतो एवं श्रीमती शशि प्रभा ओझा उपस्थित थे।
(C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा



