Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, September 22
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* मास्टर ट्रेनरों ने मतगणना में सभी प्रक्रियाओं एवं सावधानियां का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश
    Uncategorized

    *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* मास्टर ट्रेनरों ने मतगणना में सभी प्रक्रियाओं एवं सावधानियां का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGNovember 24, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय के मास्टर ट्रेनरों ने जशपुर, रायगढ़, सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिलों के अधिकारी-कर्मचारियों को दी मतगणना संबंधी प्रशिक्षण*

    *मास्टर ट्रेनरों ने मतगणना में सभी प्रक्रियाओं एवं सावधानियां का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश*

    *प्रशिक्षण में शामिल हुए रायगढ़, जशपुर एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के अधिकारी-कर्मचारी*

    *जशपुरनगर 24 नवम्बर 2023/* विधान सभा आम निर्वाचन-2023 के मतदान प्रक्रिया के पश्चात आगामी 3 दिसंबर को होने वाले मतगणना के लिए राष्ट्रीय स्तर के मास्टर ट्रेनर श्री प्रणव सिंह, श्री यू.एस.अग्रवाल एवं राज्य स्तर के मास्टर ट्रेनर ने रायगढ़ के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों को मतगणना संबंधी प्रशिक्षण दिया, मतगणना कार्य सुचारू संचालन होने संबंधी सम्पूर्ण जानकारी दी गई, इस मौके पर जशपुर जिले से अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आर.पी. चौहान, एवं समस्त रिटर्निंग ऑफिसर, के साथ अन्य अधिकारी कर्मचारियों ने प्रशिक्षण में मतगणना संबंधी जानकारी प्राप्त किये ।


    आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर के मास्टर ट्रेनर श्री प्रणव सिंह, श्री यू.एस.अग्रवाल तथा राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर ने सभी अधिकारियों को मतगणना प्रक्रिया की संपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मतगणना की प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश के अनुरूप किया जाना हैं। मतगणना के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की जानकारी प्रदान करने के साथ ही अभ्यर्थियों के अभिकर्ताओं के लिए परिचय पत्र जारी किया जाना हैं। उन्होंने मतगणना कक्ष में प्रवेश संबंधी सावधानियों की जानकारी दी एवं कहा कि कक्ष में अनिवार्य रूप से मोबाइल वर्जित किया गया हैं, इसका विशेष ध्यान रखे। इसके साथ ही उन्होंने मतगणना केंद्र में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी।
    इस दौरान उन्होंने मतगणना प्रक्रिया में आसानी हेतु टेबल वृद्धि के संबंध में जानकारी दी एवं आवश्यकतानुसार टेबल वृद्धि के लिए अनुमति की बात कही। उन्होंने मीडिया प्रवेश के संबंध में भी आवश्यक जानकारी प्रदान की। उन्होंने डाक मतपत्र के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि डाक मत पत्र के पात्र एवं अपात्र निर्णय पश्चात उनकी गणना की जाएगी। सर्विस वोटर्स से वापस प्राप्त डाक मतपत्रों की गणना भी उसी दिन सवेरे की जाएगी, इसके लिए भी समुचित तैयारी करें। ईवीएम मशीन से मतगणना, मतगणना केन्द्र की आधारभूत संरचना, गणना केंद्र में बैठक व्यवस्था, वीवीपैट पर्चियों से मतगणना, राउंड डिक्लेरेशन, परिणाम घोषणा से पूर्व की प्रक्रिया, मतगणना कक्ष में वीडियोग्राफी के संबंध में भी विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए मतगणना कक्ष में बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में ईवीएम मशीनों के माध्यम से अधिकारियों को भौतिक रूप से मतगणना संबंधी जानकारी दी गई। इस दौरान उन्होंने प्रश्नोत्तर के माध्यम से अधिकारियों से मतगणना संबंधी प्रश्न पूछे।
    प्रशिक्षण में तीनों जिलों के उप जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, मतगणना सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, पोस्टल बैलेट नोडल अधिकारी, ईवीएम नोडल अधिकारी, सुरक्षा नोडल अधिकारी, प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के मास्टर ट्रेनर उपस्थित रहें।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* बगीचा एसडीएम ने धान उपार्जन केन्द्र साहीडॉड़ का किया निरीक्षण
    Next Article *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* थाना कुनकुरी क्षेत्र के ग्राम हर्राडांड़ जखाटोली में विगत दिनों घटित अंधे कत्ल की गुत्थी को जिला पुलिस ने सुलझाया
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?