सड़क सुरक्षा माह 2024 के पांचवें दिन लर्निंग लाइसेंस शिविर का कैम्प लगाया गया,
NH-43 मंडी बेरियर जशपुर के पास वाहन चालकों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
——-00——
34 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 के पांचवें दिन स्वस्थ शरीर रखें स्वस्थ मन, स्वस्थ मन रखें सुरक्षित जन थीम पर यातायात पुलिस जशपुर एवं परिवहन विभाग जशपुर के संयुक्त टीम द्वारा तहसील कार्यालय परिसर जशपुर में लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन कर कुल 210 व्यक्तियों का लर्निंग लाइसेंस बनाया गया। उक्त शिविर में जिला परिवहन अधिकारी श्री विजय निकुंज, हबिल तिर्की, यातायात पुलिस जशपुर आरक्षक संजय निकुंज, आरक्षक वृतनारायण भगत, दीपक तिग्गा उपस्थित थे।
बालाछापर NH- 43 मंडी बैरियर के पास स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 51 व्यावसायिक वाहन चालकों का बीपी शुगर एवं नेत्र परीक्षण किया गया नेत्र, बीपी,शुगर संबंधी बीमारी होने पर जिला चिकित्सालय में इलाज कराने हेतु भेजा गया।

साप्ताहिक बाजार मनोरा चौकी मनोरा में अंजोर रथ के माध्यम से यातायात नियमों, संकेतों एवं साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया जिसमें लगभग 525 आम जानताओं को लाभान्वित किया गया।
हाईवे पेट्रोलिंग टीम द्वारा पेट्रोलिंग दौरान गम्हरिया NH-43 एवं घोलेंग में लगभग 175 व्यक्तियों को यातायात नियमों एवं संकेतों में जानकारी दिया गया एवं सड़क दुर्घटना घटित होने पर तत्काल हाईवे पेट्रोलिंग, पुलिस कंट्रोल रूम एवं नजदीकी थाना/चौकी को सूचित करने एवं अच्छे नागरिक (गुडसेमेरिटन) का परिचय देते हुए घायल व्यक्ति को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई।
(C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन


अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा



