Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, June 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*पवन अग्रवाल रिपोर्टर का विशेष खबर-* विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्रामों में शिविर का आयोजन
    Uncategorized

    *पवन अग्रवाल रिपोर्टर का विशेष खबर-* विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्रामों में शिविर का आयोजन

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJanuary 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्रामों में शिविर का आयोजन

    आधारकार्ड, आयुष्मान, राशन और कार्ड केसीसी सहित विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं हितग्राही

    जशपुरनगर 24 जनवरी 2024/जिले भर में जारी विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आमजनों को राज्य व केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभन्वित करने का सिलसिला जारी है। प्रतिदिन सैकड़ों लोग लाभन्वित किया जा रहा है। जिसमें हर वर्ग के लोग शामिल है, जिन्हें विभिन्न योजनाओं सहित बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं भी मिल रही है।

    यात्रा के तहत जिले के सभी विकासखंडों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा हैं। इसी कड़ी में दुलदुला ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत सपघरा, सिमड़ा और फरसाबहार के ग्राम पंचायत सिंगीबहार सहित अन्य ग्राम पंचायतों में पहुंची। जहां लोगों को यात्रा का उद्देश्य व केंद्र सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान आमजनों को विकसित भारत संकल्प यात्रा की शपथ भी दिलवाई गई।


    ग्राम पंचायत सिंगीबहार में आयोजित शिविर में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय शामिल हुई। इस दौरान ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने प्रेरित किया। साथ ही पात्र हितग्राहियों को निशुल्क गैस कनेक्शन वितरण किया। इसके अलावा कई हितग्राहियों को भी अन्य योजनाओं के हितलाभ वितरण किया। यहां आयोजित स्वास्थ्य शिविर में लोगों का टीबी. स्क्रीनिंग, हेल्थ चेकअप व सिकलसेल टेस्ट भी की गई। साथ ही पात्र हितग्राहियों को निशुल्क गैस कनेक्शन दिया गया। इसके अलावा कई हितग्राहियों को योजनाओं के हितलाभ वितरण किया। आमजनों को राज्य व केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। साथ ही मौके पर उज्जवला योजना, आवास योजना, केसीसी सहित अन्य योजनाओं से पात्र हितग्राही को लाभान्वित किया जा रहा है। ही स्वास्थ्य शिविर में सिकलसेल, एनसीडी की जांच भी की जा रही है। साथ ही किसानों को ड्रोन के जरिए खाद व कीटनाशक छिडक़ाव की विधि, कृषि कार्य में जैविक खाद एवं नैनो यूरिया का उपयोग करने को लेकर जागरूक किया जा रहा है। योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने, योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने और योजनाओं के निर्धारित लक्ष्य प्राप्ति के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा जारी है। विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ गांव-गांव में पहुंचकर केन्द्र सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तार से न सिर्फ जानकारी दे रहे बल्कि शत-प्रतिशत लाभन्वित भी किया जा रहा है। इस यात्रा के दौरान केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त कर चुके पात्र लाभार्थी मेरी कहानी-मेरी जुबानी कार्यक्रम के तहत अन्य लोगों को अपनी सफलता की कहानी सुना रहे हैं और उन्हें प्रेरित कर रहे हैं।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*पवन अग्रवाल रिपोर्टर की विशेष खबर-* सीएचसी बगीचा में थैलेसीमिया के तीन बच्चों को चढ़ाया गया ब्लड
    Next Article *पवन अग्रवाल रिपोर्टर की विशेष खबर-* एसडीएम पत्थलगांव ने शासकीय-अशासकीय महाविद्यालय, आई.टी.आई. और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्यो की ली बैठक
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..

    June 14, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..

    June 13, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….

    June 13, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?