*श्री जागेश्वर यादव को पद्मश्री अवॉर्ड मिलने की घोषणा से जिलेभर में उत्साह का माहौल*
*जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने दी श्री जागेश्वर को बधाई*
*जिले वासियों के लिए गौरव का पल, जशपुर जिले का बढ़ा मान – श्रीमती रायमुनी भगत*
जशपुर 27 जनवरी – 2024 – बिरहोर आदिवासियों के उत्थान हेतु बेहतर कार्य के लिए जशपुर जिले के रहने वाले श्री जागेश्वर यादव को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा । पद्मश्री अवार्ड का चयन होने के बाद से उनके घर, गांव खासकर बिरहोर और विशेष पिछड़ी जनजाति बाहुल्य ग्रामों में खुशी का माहौल है। मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री, सांसद सहित आम लोगों का बधाई देने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने भी श्री जागेश्वर यादव को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं ।

श्रीमती रायमुनी भगत ने कहा कि यह पूरे प्रदेश और खासकर जशपुर जिले के लिए गौरव की बात हैं। उन्होंने कहा कि श्री जागेश्वर यादव ने जिले के बिरहोर आदिवासियों के उत्थान हेतु पूरा अपना जीवन समर्पित किया है। उनका जुनून सामाजिक परिवर्तन लाने में सहायक रहा। श्री जागेश्वर यादव के प्रयासों से बिरहोर, पहाड़ी कोरवा आदिवासियों को बेहतर जीवन मिल पाया । श्री जागेश्वर हर सम्मान के हकदार हैं । ‘पद्म श्री’ सम्मान मिलने पर हमें श्री जागेश्वर यादव पर गर्व है।’
(C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा



