*पत्थलगांव विधायक ने जीवनदीप समिति की बैठक ली*
*सफाई व्यवस्था नियमित करने के निर्देश दिए*
जशपुर,28/ जनवरी,2024/ श्रीमती गोमती साय क्षेत्रीय विधायक पत्थलगांव की अध्यक्षता में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहर में जीवनदीप समिति की साधारण सभा की बैठक बैठक आयोजित की गई। जिसमें खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जे. मिंज एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शशिकांत एवं और गणमान्य नागरिक आनंद शर्मा और केपी शर्मा, अशोक अग्रवाल सरपंच श्रीमती धनियारो परहा उप सरपंच भूपेंद्र जायसवाल एवं बागबहार के समस्त गणमान्य नागरिक एवं स्वास्थ्य विभाग के समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे।

बैठक में नए भवन, पोस्टमार्टम मर्च्युरी, एम्बुलेंस, स्टॉफ क्वार्टर एवं ड्रैसर ,वार्ड बॉय एवं एक्सरे टेक्नीशियन से संबंधित चर्चा की गई। उन्होंने साथ ही अस्पताल का निरीक्षण किया और साफ सफाई के लिये निर्देश दी।सभी कर्मचारियों को अपना कार्य सुचारू रूप से निर्वहन करने के भी निर्देश दिए।

(C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा



