*पत्थलगांव एसडीएम ने छात्रावासों का किया निरीक्षण*
*बच्चों की पढ़ाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के दिए निर्देश*
जशपुर, 03,फरवरी,2024/ पत्थलगांव एसडीएम सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी ने कन्या छात्रावास लुड़ेग,बालक छात्रावास लुडेग और बालक छात्रावास गाला का भ्रमण कर निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास की व्यवस्था, पढ़ाई व्यवस्था, साफ सफाई आदि का अवलोकन किया।

लुड़ेग में शाम की कक्षाएं अधीक्षिका द्वारा स्वयं संचालित की जाती हैं।गाला में अतिरिक्त पढ़ाई के लिए शिक्षकों को भेजने बीईओ पत्थलगांव को निर्देशित किया गया। उन्होंने बच्चों से भोजन व्यवस्था संबंधी जानकारी ली ।बच्चो ने भोजन इत्यादि समय पर मिलना बताया है। उन्होंने छात्रावास अधीक्षकों को भोजन व्यवस्था, पढ़ाई व्यवस्था, साफ सफाई नियमित बेहतर करने के निर्देश दिए।
(C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन








अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा
