Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, August 3
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* जिले में राष्ट्र स्तरीय ट्रेल रनिंग इवेंट का हुआ आयोजन
    Uncategorized

    *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* जिले में राष्ट्र स्तरीय ट्रेल रनिंग इवेंट का हुआ आयोजन

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGFebruary 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *जिले में राष्ट्र स्तरीय ट्रेल रनिंग इवेंट का हुआ आयोजन*

    जशपुरनगर 06 फरवरी 2024/जशपुर में छत्तीसगढ़ की पहली राष्ट्र स्तरीय ट्रेल रनिंग इवेंट का आयोजन हुआ। आयोजन में संपूर्ण राष्ट्र के कई प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। ट्रेल रनिंग तेज़ी से अंतरराष्ट्रीय रूप से लोकप्रिय हो रहा है और हाल ही कुछ सालों में भारत में इसकी लोकप्रियता बढ़ रही है। ट्रेल रनिंग एक एडवेंचर स्पोर्ट है, जिसे पक्की सड़कों की जगह पहाड़ी रास्तों पर किया जाता है। इसमें शामिल होने वाले प्रतिभागियों को पहाड़ों के उतार-चढ़ाओ से भरे रास्तों से गुज़रना पड़ता है। इस इवेंट का आयोजन पहाड़ी बकरा एडवेंचर एवं रनर्स एक्सपी ने स्थानीय सरकारी प्रबंधन एवं वैदिक वाटिका, मनोज स्पोर्ट्स (बिलासपुर) एवं काफ़ी मीडिया (मीडिया पार्टनर) के साथ मिलकर किया।
    छत्तीसगढ़ राज्य सरकार इस तरह के साहसिक खेलों का आयोजन कर यहाँ के युवाओं एवं खेल प्रेमियों को अंतरराष्ट्रीय दर्जे का मंच देने हेतु अग्रसर है। इस इवेंट में प्रतिभागियों को 30 किमी लंबे ट्रेल में तक़रीबन 1000 मीटर के एलिवेशन गेन का सामना करना पड़ा।
    आयोजक सागर दुबे ने बताया की ये दौड़ एक ट्रायल है एवं इस ऐसी दौड़ के लिए जशपुर एक आदर्श स्थान है, तथा भविष्य मे यहाँ 160 किमी का भी आयोजन किया जा सकता है द्य इस दौड़ में पहला स्थान जशपुर के पंकज राम भगत को मिला, इन्होंने यह दौड़ 3 घंटे 60 मिनट में पूरी की। द्वितीय स्थान कोरबा के दुर्गेश्वर एवं तृतीय स्थान जशपुर के कुलदीप लकरा को मिला। स्थानीय लोगों में ऐसे खेलों की जागरूकता फैलाने हेतु छत्तीसगढ़ के साथ साथ आस पास के राज्यों के अफ़सरों ने भी हिस्सा लिया जिसमे झारखंड के एडीजी श्री मुरारी मीणा, सीसीएफ श्री परितोष उपाध्याय, आईएफ़ओस श्री एस आर नतेशा, यू ऐन कौंसिल के श्री गणेश रेड्डी, श्री आर आर त्रिपाठी, अंबिकापुर के आईपीएस ऑफ़िसर श्री एस राजनाला एवं अन्य अफ़सरों ने हिस्सा लिया। राज्य सरकार आयोजकों के साथ मिलकर ऐसे कई कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी। कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने बताया कि आने वाले समय में जशपुर ऐसे कई अंतरराष्ट्रीय खेलों के कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* स्कूली छात्र -छात्राओं एवं शिक्षकों को दी जा रही यातायात नियमों एवं संकेतों के बारे में जानकारी
    Next Article *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* 10 तारीख को जशपुर जिले के कांसाबेल में एक दिवस के दौरे पर मुख्यमंत्री
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    सावन के प्रथम सोमवार पर नरेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा पत्थलगांव–रायगढ़ रोड………..

    August 3, 2026

    🚨 नशे के खिलाफ देश का सबसे बड़ा अभियान शुरू: पीएम मोदी का युवाओं को सीधा संदेश—”नशा छोड़ो, विकसित भारत जोड़ो”………….

    August 2, 2026

    🚨 बंद घर… उठती दुर्गंध… रेत के नीचे दफन लाश! 48 घंटे में जशपुर पुलिस ने सुलझाई ‘अंधे कत्ल’ की गुत्थी, प्रेम संबंध और जमीन विवाद ने लिया खूनी मोड़……………

    August 2, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • सावन के प्रथम सोमवार पर नरेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा पत्थलगांव–रायगढ़ रोड………..
    • 🚨 नशे के खिलाफ देश का सबसे बड़ा अभियान शुरू: पीएम मोदी का युवाओं को सीधा संदेश—”नशा छोड़ो, विकसित भारत जोड़ो”………….
    • 🚨 बंद घर… उठती दुर्गंध… रेत के नीचे दफन लाश! 48 घंटे में जशपुर पुलिस ने सुलझाई ‘अंधे कत्ल’ की गुत्थी, प्रेम संबंध और जमीन विवाद ने लिया खूनी मोड़……………
    • 🚨 ब्रेजा से रास्ता रोका… बकरी व्यापारियों को लूटकर भागे, लेकिन 24 घंटे भी नहीं टिक पाए! कोतबा पुलिस ने ऐसा घेरा कि सीधे पहुंच गए जेल………..
    • 311 किलो गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: 19 दिन तक पुलिस को चकमा देता रहा तस्कर, आखिर टीकमगढ़ से दबोचा गया; अंतरराज्यीय नेटवर्क पर जशपुर पुलिस का शिकंजा कसना शुरू………..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?