Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, August 3
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* नवगुरुकुल द्वारा लाइवलीहुड कॉलेज में संचालित कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित
    Uncategorized

    *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* नवगुरुकुल द्वारा लाइवलीहुड कॉलेज में संचालित कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGFebruary 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *आवासीय कोर्स से युवाओं के सपनों को मिली उड़ान*

    *नवगुरुकुल द्वारा लाइवलीहुड कॉलेज में संचालित कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित*

    *लोयोला उच्चतर माध्य. विद्या. कुनकुरी में हुआ सेमिनार का आयोजन, 400 से अधिक छात्राएं हुईं शामिल*

    *कोडिंग सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग , फाइनेंस, बिजनेस मैनेजमेंट एवं एजुकेशन कोर्स के संबंध में दी गई जानकारी*

     

    जशपुर – जिला प्रशासन द्वारा जिले के युवतियों को रोजगारोन्मुखी आवासीय प्रशिक्षण कोर्स के माध्यम से बेहतर करियर बनाने का अवसर प्रदान किया गया हैI जिसके तहत लाइवलीहुड कॉलेज में जिला प्रशासन के सहयोग से नवगुरुकुल संस्था द्वारा ग्राफिक डिजाइनिंग, मैनेजमेंट, एजुकेशन, अकाउंट एंड फाइनेंस, ग्राफिक डिजाइनिंग के निशुल्क रोजगारोन्मुखी आवासीय प्रशिक्षण 18 महीने कोर्स संचलित किया जा रहा हैंI इन सभी कोर्स में रुचि रखने वाली युवतियां-महिलाएं इस में शानदार करियर बना सकते हैंI

    लोयोला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुनकुरी में मंगलवार को नवगुरुकुल द्वारा सेमिनार एवं प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें 400 से अधिक छात्राओं ने हिस्सा लिया। आयोजित सेमिनार में नवगुरुकुल के मेंबर्स ने छात्राओं को जानकारी देते हुए बताया कि कोडिंग सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग , फाइनेंस, बिजनेस मैनेजमेंट, ग्राफ़िक्स एवं एजुकेशन कोर्स में बेहतर करियर बना सकते हैं। वर्तमान में लाइवलीहुड कॉलेज, जशपुर में 80 से अधिक छात्राएं अध्ययनरत हैं। जिन्हें रहने, खाने सहित सभी मूलभूत सुविधाएँ मुहैया कराई जा रही हैं।

     

    इस दौरान इन कोर्सों में प्रवेश हेतु परीक्षा भी आयोजित की गई।जिसमें छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

    आधुनिक समय की आवश्यकताओं के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराने वाले व्यावसायिक पाठ्यक्रम में प्रवेश लेकर मल्टीनेशनल कंपनी जैसे अमेजॉन, केपीएमजी,एक्वेंचर में रोजगार के अवसर है। यह प्रशिक्षण केवल जिले के छात्राओं के लिए है। प्रशिक्षण आवासीय सुविधा के साथ पूर्णता निशुल्क प्रदान किया जाएगा। दसवीं पास कोई भी संकाय की छात्र प्रवेश के लिए पात्र है। प्रशिक्षण की अवधि 18 माह की है।नव गुरुकुल फाउंडेशन एवं वेलफेयर सोसाइटी द्वारा देश के आठ केंद्रों में संचालित इस परीक्षण के माध्यम से600से अधिक छात्राओं को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर8516032060 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
    इसी कड़ी में आगामी 9 फरवरी को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बगीचा, 12 फरवरी को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पत्थलगांव, 15 फरवरी को मंगल भवन कांसाबेल एवं 19 फरवरी को स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय जशपुर में समय सुबह 10:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* 10 तारीख को जशपुर जिले के कांसाबेल में एक दिवस के दौरे पर मुख्यमंत्री
    Next Article *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* प्रदेश सरकार ने स्वीकारा कांग्रेस के शासन काल में हुआ प्रदेश में राशन घोटला, विधानसभा समिति करेगी जांच।
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    सावन के प्रथम सोमवार पर नरेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा पत्थलगांव–रायगढ़ रोड………..

    August 3, 2026

    🚨 नशे के खिलाफ देश का सबसे बड़ा अभियान शुरू: पीएम मोदी का युवाओं को सीधा संदेश—”नशा छोड़ो, विकसित भारत जोड़ो”………….

    August 2, 2026

    🚨 बंद घर… उठती दुर्गंध… रेत के नीचे दफन लाश! 48 घंटे में जशपुर पुलिस ने सुलझाई ‘अंधे कत्ल’ की गुत्थी, प्रेम संबंध और जमीन विवाद ने लिया खूनी मोड़……………

    August 2, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • सावन के प्रथम सोमवार पर नरेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा पत्थलगांव–रायगढ़ रोड………..
    • 🚨 नशे के खिलाफ देश का सबसे बड़ा अभियान शुरू: पीएम मोदी का युवाओं को सीधा संदेश—”नशा छोड़ो, विकसित भारत जोड़ो”………….
    • 🚨 बंद घर… उठती दुर्गंध… रेत के नीचे दफन लाश! 48 घंटे में जशपुर पुलिस ने सुलझाई ‘अंधे कत्ल’ की गुत्थी, प्रेम संबंध और जमीन विवाद ने लिया खूनी मोड़……………
    • 🚨 ब्रेजा से रास्ता रोका… बकरी व्यापारियों को लूटकर भागे, लेकिन 24 घंटे भी नहीं टिक पाए! कोतबा पुलिस ने ऐसा घेरा कि सीधे पहुंच गए जेल………..
    • 311 किलो गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: 19 दिन तक पुलिस को चकमा देता रहा तस्कर, आखिर टीकमगढ़ से दबोचा गया; अंतरराज्यीय नेटवर्क पर जशपुर पुलिस का शिकंजा कसना शुरू………..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?