*RSS द्वारा आयोजित किया गया सामाजिक समरसता कार्यक्रम , हिंदू समाज के सभी वर्ग के लोग जातिगत भेद को छोड़कर एक साथ हुए एकत्र*
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपनी स्थापना के प्रारंभ से ही इसी ध्येय में चला है कि सर्व हिंदू समाज अपने जातिगत भेदभाव को छोड़कर केवल और केवल हिंदू बने एवं अपने धर्म तथा देश के लिए काम करें । इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए RSS हर वर्ष सामाजिक समरसता का कार्यक्रम आयोजित करता है । इस वर्ष सामाजिक समरसता के कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रांत के माननीय प्रांत प्रचारक जी की उपस्थिति मुख्य रही , जिनके मार्गदर्शन में कार्यक्रम पूर्ण हुआ ।

दीप प्रज्वलित कर भगवान श्री राम एवं भारत माता सहित समस्त समाज के आराध्यों का ध्यान करते हुए कार्यक्रम की कड़ी को आगे बढ़ाया गया ।

कार्यक्रम का संचालन पत्थलगांव नगर के नगर कार्यवाह पवन अग्रवाल जी के द्वारा किया गया । कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में माननीय प्रांत प्रचारक जी मुख्य अतिथि के रूप में , सिख समाज के माननीय अध्यक्ष कुकू भाटिया जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला सामाजिक समरसता प्रमुख बुद्धनाथ देव जी उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता माननीय प्रांत प्रचारक जी के द्वारा अपने वक्तव्य में संघ की प्रारंभिक गतिविधि से लेकर आज तक के संघर्ष का बखान किया जिसमें उन्होंने एक छोटे से स्वयंसेवक के बारे में बताया , छोटे स्वयंसेवक ने अपने निम्न वर्ग माने जाने वाले स्वयंसेवक मित्रों को अपने घर भोजन के लिए आमंत्रित किया एवं उसकी माता के द्वारा भोजन करवाने से हिचकिचाने के कारण उस स्वयंसेवक ने प्रण लिया कि मैं भी आज से आंगन में ही बैठकर खाऊंगा , रसोई में बैठकर नही। लेकिन अपने बच्चे की धर्मनिष्ठा देख कर उस स्वयंसेवक की मां ने जातिगत भेद अपने मस्तिष्क से हटाकर अपने बच्चों के सभी मित्रों का सादर अभिनंदन किया । अपनी अगली टिप्पणी में प्रांत प्रचारक जी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक श्री गुरु जी के द्वारा भारत के चारों शंकराचार्य को एक साथ एक मंच पर बैठकर भारत को भव्य बनाने एवं हिंदुओं को एक करने की बात करने का विवरण बताए , कार्यक्रम में उपस्थित सभी बंधु भगिनी प्रचारक जी के वक्तव्य से प्रभावित हुए ।


अपने उद्बोधन के पश्चात माननीय प्रांत प्रचारक जी के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित समस्त कर्मचारी बंधुओं को गमछा एवं भग्नियो को साड़ी भेंट कर सम्मानित किया ।



सभी बंधु भगिनियों को सम्मानित करने के पश्चात धर्म जागरण के विभाग समन्वयक दीपक राम जी के द्वारा एक छोटी सी लघु कथा सुनाई गई । जिसमें माता शबरी की कथा को सुनाकर सभी के मन में राम जी के प्रति भक्ति उजागर की गई , इसके पश्चात भंडारे के आयोजन कर कार्यक्रम का समापन किया गया ।


सम्पूर्ण कार्यक्रम में कांसाबेल जिला के जिला व्यवस्था प्रमुख शंकर लाल अग्रवाल जी , विभाग प्रचारक हेमंत नाग जी , सह विभाग प्रचारक खेमलाल खूंटे जी , नगर खंड प्रचारक कमलेश चंद्रा जी , नगर कार्यवाह पवन अग्रवाल जी , नगर व्यवस्था प्रमुख शिखर बंसल जी , नगर संपर्क प्रमुख साकेत अग्रवाल जी एवम समस्त समाज के समाज प्रमुख की उपस्थिति रही ।

(C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन








अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा



