Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, August 4
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जशपुर दौरे से अंचल में उत्साह का वातावरण
    Uncategorized

    *सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जशपुर दौरे से अंचल में उत्साह का वातावरण

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGFebruary 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जशपुर दौरे से अंचल में उत्साह का वातावरण*

     *लोगों में विकास की आस बंधी*

     *संस्कृति की पुनर्स्थापना, महापुरुषो के पदचिन्हपर चलने और विकास की गाथा लिखने संकल्पित* 

    जशपुर 11 फरवरी 2024/जशपुरीय बेटा और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के दो दिवसीय जशपुर अंचल के दौरे से लोगो में खासा उत्साह है।लोगों में विकास की नई आस जगी है।माटी पुत्र मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय दूसरी बार अपने गृह जिला जशपुर और गृह ग्राम बगिया पहुंचे हैं।l अंचल के लोगों ने बड़े उत्साह और आत्मीयता के साथ अपने मुखिया का स्वागत करने आतुर थे। अंचल की प्रख्यात लोकनृत्य करमा के ताल पर लोग झूमते नजर आए। वही बड़े बड़े ढाक नगाड़ा शहनाई बजाकर झूम रहे थे।

    अपने दो दिन के संक्षिप प्रवास में वे अभिनंदन समारोह, कंवर समाज के प्रांतीय सम्मेलन, मातृ पूजन और श्रीमद भागवत के आध्यात्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए।इसके आलावा जिलेवासियों के लिए अपने गृह ग्राम में ही कैंप कार्यालय का भी शुभारंभ किया ताकि स्थानीय लोग आसानी से अपनी समस्याओं और विचारों को मुख्यमंत्री तक पहुंचा जा सके। स्थानीय ग्रामीण नंदकिशोर सिंह ने कहा की मुख्यमंत्री से इस कार्यालय के माध्यम से हमारी बात उन तक आसानी से पहुंचा सकते हैं और फोन नंबर से भी अपनी बात आसानी से रख सकते हैं ।

     

    अपने अभिनंदन समारोह प्रदेश के हजारों कर्मचारी उम्मीद के साथ पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने कहा की आपकी उम्मीदें को ये सरकार जरूर पूरा करेगी। श्री रामसाय ने कहा की हमारी 15 वर्षों की बहुप्रतीक्षित मांग अब पूरा होगा। मुख्यमंत्री ने इनके विश्वास और उम्मीद को कायम रखते हुए इस पर संघ के प्रतिनिधियों से संवेदनशीलता के साथ विमर्श कर कार्य करने का भरोसा दिलाया।

    कंवर समाज के प्रांतीय सम्मेलन में समाज की आवश्यकता के अनुरूप भवन निर्माण के लिए 20 लाख देने की घोषणा की। इसके आलावा समाज के शिक्षा पर विशेष जोर दिया।उन्होंने नशापान को रोकने भी अपील किया। मख्यमंत्री ने

    एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्य तिथि पर उन्हे याद करते हुए उनके छायाचित्र में पुष्पांजलि अर्पित की।राज्यनिर्माता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई के सिद्धांतों को अमल करते हुए अपने कैंप कार्यालय में उनकी मूर्ति स्थापित करके उनके विचारों को आत्मसात करने का संदेश दिया। भूमकाल आंदोलन के प्रणेता आदिवासी क्रांतिकारी वीर गुण्डाधुर को याद कर कहा की हम उनके बताए रास्ते पर चले चलेंगे।

    मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता का अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है की अपने घर पहुंचे

    सुकांति के बेहतर इलाज के लिए तत्काल रायपुर में इलाज कराने के लिए निर्देश दिए । वही भारतीय संस्कृति के पुनर्स्थापना का संदेश देते हुए

    अपने प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने 14 फरवरी को मातृ पितृ पूजन दिवस मनाने की घोषणा भी की।

    मुख्यमंत्री के संक्षिप्त प्रवास ने एक बड़ा संदेश दिया है। परंपरा,संस्कृति की पुनर्स्थापना , महापुरषों के विचारों का आत्मसात और सतत और टिकाऊ विकास की उम्मीद के साथ यह दौरा लोगों में उत्साह और विश्वास का नया संचार पैदा कर दिया।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुकान्तिबाई को ईलाज कराने रायपुर भेजा
    Next Article *तहलका रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* राजा देवेंद्र प्रताप सिंह जी बनाए गए छत्तीसगढ़ के राज्य सभा सांसद , जनता में उठी खुशियों की लहर
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए………..

    August 3, 2026

    सावन के प्रथम सोमवार पर नरेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा पत्थलगांव–रायगढ़ रोड………..

    August 3, 2026

    🚨 नशे के खिलाफ देश का सबसे बड़ा अभियान शुरू: पीएम मोदी का युवाओं को सीधा संदेश—”नशा छोड़ो, विकसित भारत जोड़ो”………….

    August 2, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए………..
    • सावन के प्रथम सोमवार पर नरेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा पत्थलगांव–रायगढ़ रोड………..
    • 🚨 नशे के खिलाफ देश का सबसे बड़ा अभियान शुरू: पीएम मोदी का युवाओं को सीधा संदेश—”नशा छोड़ो, विकसित भारत जोड़ो”………….
    • 🚨 बंद घर… उठती दुर्गंध… रेत के नीचे दफन लाश! 48 घंटे में जशपुर पुलिस ने सुलझाई ‘अंधे कत्ल’ की गुत्थी, प्रेम संबंध और जमीन विवाद ने लिया खूनी मोड़……………
    • 🚨 ब्रेजा से रास्ता रोका… बकरी व्यापारियों को लूटकर भागे, लेकिन 24 घंटे भी नहीं टिक पाए! कोतबा पुलिस ने ऐसा घेरा कि सीधे पहुंच गए जेल………..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?