Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, June 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*तहलका रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* श्री राधाकृष्ण विवाह का आयोजन श्री दुर्गा मंदिर पत्थलगांव में हुआ संपन्न , श्री राधे नाम की मची धूम
    Uncategorized

    *तहलका रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* श्री राधाकृष्ण विवाह का आयोजन श्री दुर्गा मंदिर पत्थलगांव में हुआ संपन्न , श्री राधे नाम की मची धूम

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGMarch 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    श्री राधाकृष्ण विवाह का आयोजन श्री दुर्गा मंदिर पत्थलगांव में हुआ संपन्न , श्री राधे नाम की मची धूम

     

    पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी कृष्ण प्रेमियों द्वारा श्री राधाकृष्ण विवाह का आयोजन श्री दुर्गा मंदिर , अंबिकापुर रोड (पत्थलगांव) में किया गया | पिछले वर्ष यह कार्यक्रम छोटे रूप में किया गया था , लेकिन इस वर्ष भव्यता प्रदान करने हेतु एवं समस्त पत्थलगांव को इस कार्यक्रम से जोड़ने हेतु प्रचार का माध्यम अपनाया गया | समस्त वरिष्ठ जनों के पास जाकर नगरवासियों को कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने हेतु आग्रह करने की अपील की गई । 

     

         समस्त नगर में धनराशि का संग्रहण भी किया गया | संग्रहण का अर्थ केवल धनराशि लेना नहीं अपितु लोगों को कार्यक्रम के भाव से जोड़ना भी है । इसी उद्देश्य के साथ समस्त कृष्णप्रेमियों ने राधा कृष्ण विवाह को संपन्न करने हेतु अपनी कमर कस ली एवं समस्त नगरवासियों का प्रेम इसमें प्राप्त किया ।

    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2024/03/VID-20240313-WA0091.mp4
    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2024/03/VID-20240313-WA0090.mp4
    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2024/03/VID-20240313-WA0089.mp4

    इस कार्यक्रम की संपन्नता के पीछे समग्र नगर वासियों की श्रद्धा ही है ; जिससे कि यह कार्यक्रम सफल हो पाया । कार्यक्रम में भजन की मधुर धारा प्रवाह करने रायपुर से अमन अग्रवाल जी पधारे , जिन्होंने अपनी मीठी मधुर आवाज से राधे नाम की धूम मचा दी । 

     

          भजन के साथ-साथ नन्हे मुन्हे बच्चों को श्री राधा कृष्ण की छवि में संवारा गया एवं वरमाला के माध्यम से विवाह संपन्न कराया गया । इसके पश्चात फूलों की होली की खेली गई समग्र भक्तजन पूर्ण रूप से उत्साहित थे । विवाह उत्सव में छोटे बच्चों से लेकर आदरणीय नागरिकों ने एवम विशेषकर महिलाओं एवम बालिकाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई । राधा कृष्ण विवाह संपन्न करते ही आतिशबाजी का भी आयोजन किया गया । इसके पश्चात महाआरती कर विवाह उत्सव को भव्यता प्रदान की गई , इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु वानर सेना एवं श्री दुर्गा मंदिर समिति का विशेष योगदान रहा । कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण कर किया गया !!

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय जशपुर में आयोजित हुआ सेमिनार एवं प्रवेश परीक्षा
    Next Article *तहलका रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-*जे.जे.एम.पी. (झारखंड जन मुक्ति परिषद) के एरिया कमांडर सरगना टुनेश लकड़ा उर्फ रवि सहित अन्य साथियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..

    June 14, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..

    June 13, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….

    June 13, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?