Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, June 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* सशक्त जशपुर अभियान के तहत बरांगजोर में हुआ शिविर का आयोजन
    Uncategorized

    *सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* सशक्त जशपुर अभियान के तहत बरांगजोर में हुआ शिविर का आयोजन

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGMarch 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *सशक्त जशपुर अभियान के तहत बरांगजोर में हुआ शिविर का आयोजन*

    *मुख्य अतिथि ने दिव्यांगजनों को यू डी आई डी कार्ड प्रदय किया*

     

    *जिले के सभी विकासखंड में शिविर का होगा आयोजन*

     

    जशपुरनगर 15 मार्च 2024/जिला प्रशासन के अभिनव पहल पर सशक्त जशपुर अभियान चलाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य समस्त दिव्यांगजनो को निःशक्तता से सशक्तता की ओर ले जाकर शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना। इस अभियान के तहत जशपुर जिले के सभी विकासखंड में ग्राम पंचायत एवं वार्ड स्तर में डोर टू डोर सर्वे कराया गया है। सर्व उपरांत वर्तमान में शिविर का संचालन पूरे जिले में किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी के बरांगजोर में शिविर का शुभारंभ जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री उपेंद्र यादव ने किया। जिसमें आठ ग्राम ढोडी बाहर,ठेठेटंगर, बंदरचुवां, बरांगजोर, डोडापानी, फरसाकानी, गड़ाकटा, लोढ़ाअंबा ग्राम के दिव्यांगजन शामिल हुए। डॉक्टरो ने दिव्यांगता का जांच किया। शिविर में 183 दिव्यांग जनों का पंजीयन किया गया।जांच उपरांत समाज कल्याण विभाग ने ऑनलाइन माध्यम से तत्काल यू डी आई डी कार्ड मुख्य अतिथि के हाथों प्रदय कराया।

    इस दौरान मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री उपेंद्र यादव ने सशक्त जशपुर अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस अभियान से जिले के छूटे हुए दिव्यांगजनों को लाभ मिलेगा जिससे उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ मिल पाएगा। उन्होंने जिले के सभी ग्राम पंचायत में शिविर लगाने कहा। शिविर में आयुष्मान कार्ड, सिकल सेल जांच,श्रम कार्ड, श्रम कार्ड बनाया गया। कार्यक्रम में कुनकुरी एसडीएम श्री नन्द जी पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर ऋतुराज बिसेन, उपसंचालक समाज कल्याण विभाग श्री बेक, जिला समन्वयक रेड क्रॉस श्री रुपेश पाणिग्रही, डीपीएम श्री गणपत नायक, जनपद सीईओ श्री कमलकांत ,स्थानीय जनप्रतिनिधि गण सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* समेकित कृषि प्रणाली द्वारा किसानों की दोगुनी आय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
    Next Article *सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* मुख्य अतिथि ने दिव्यांगजनों को यू डी आई डी कार्ड प्रदय किया
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..

    June 14, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..

    June 13, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….

    June 13, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?