Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, June 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* जिले में शैक्षिक गुणवत्ता उन्नयन के लिए ओपन लिंक फाऊंडेशन पुणे के द्वारा विनोबा भावे कार्यक्रम की कार्यशाला हुई संपन्न
    Uncategorized

    *सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* जिले में शैक्षिक गुणवत्ता उन्नयन के लिए ओपन लिंक फाऊंडेशन पुणे के द्वारा विनोबा भावे कार्यक्रम की कार्यशाला हुई संपन्न

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGMarch 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    जिले में शैक्षिक गुणवत्ता उन्नयन के लिए ओपन लिंक फाऊंडेशन पुणे के द्वारा विनोबा भावे कार्यक्रम की कार्यशाला हुई संपन्न

    जशपुर नगर,20,मार्च,2024/

                  कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के मार्गदर्शन में जशपुर जिले के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय में विशेष फोकस करते हुए शैक्षिक गुणवत्ता उन्नयन के लिए ओपन लिंक फाऊंडेशन पुणे के द्वारा संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में विनोबा भावे शिक्षक सहायता कार्यक्रम की कार्यशाला संपन्न हुई। कार्यशाला में विनोबा कार्यक्रम को लेकर पुणे से आए सीईओ विश्वजीत पवार ने विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह पहल जिला प्रशासन को 

    निपुण भारत, नवजतन और यशस्वी जशपुर जैसे प्रमुख शिक्षण कार्यक्रमों के संचालन में मदद करेगी। इसको लेकर शिक्षकों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के कार्यों में समय बचाने के उद्देश्य से जशपुर जिला प्रशासन और ओपन लिंक फाउंडेशन के बीच विगत महीने से ही लगातार चर्चा हो रही थी। आज कार्यशाला में जिले के सभी विकासखण्डो में विनोबा एप में शिक्षकों के पंजीकरण और उपयोग के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। इसका उद्देश्य शिक्षकों के काम को सरल बनाकर और उनका समय बचाकर सीखने के परिणामों में बड़े पैमाने पर सुधार करना है । यह कार्यक्रम शिक्षकों को अपने स्कूलों की सर्वोत्तम गतिविधियों को एक-दूसरे के साथ साझा करने के लिए एक मंच प्रदान करता है । शिक्षा में नवाचार लाने, शिक्षकों के कार्य को सुविधाजनक बनाने, शैक्षिक कार्यों तथा शिक्षकों के द्वारा नई गतिविधियों को साझा करने और शिक्षकों को एकेडमिक सहायता प्राप्त करने के लिए विनोबा कार्यक्रम का क्रियान्वयन जिले में किया गया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से नियमित रूप से ब्लॉक एवं जिला स्तर पर शिक्षकों द्वारा किये गये अच्छे कार्यों की पहचान करना और उन्हें प्रोत्साहित करना आसान होगा | 

           कार्यशाला में प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद भटनागर ने कहा कि सभी के सहयोग से जशपुर जिला बेहतर कार्य करेगा तथा हाई और हायर सेकंडरी विद्यालयों की तरह ही प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक स्तर पर भी बेहतर परिणाम प्राप्त होगा। संकल्प प्राचार्य विनोद गुप्ता ने कहा कि हमारे शिक्षक बेहतर प्रदर्शन करेंगे और आने वाले समय में जिले का गौरव और बढ़ेगा। 

            कार्यशाला में प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार भटनागर , जिला मिशन समन्वयक नरेंद्र सिन्हा , यशस्वी जशपुर के संजीव शर्मा , अवनीश पांडेय और संजय दास सहित सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बीआरसीसी, जिले के तकनीकी रूप से कार्य करने में कुशल संकुल समन्वयक उपस्थित रहे। ‎

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*तहलका रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* राजस्व संबंधी कार्य का संपादन नियमित करने के दिए निर्देश
    Next Article *तहलका रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* सर्चिंग ऑपरेशन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जशपुर, झारखंड के चैनपुर एसडीओपी, जारी थाना स्टाॅफ एवं सी.आर.पी.एफ. 218 बटालियन, छत्तीसगढ़ सषस्त्र बल के अधि./कर्मचारी भी सम्मिलित थे,
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..

    June 14, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..

    June 13, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….

    June 13, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?