Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, June 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* 20 स्कूलों की CBSE ने रद्द की मान्यता; छत्तीसगढ़ के भी 2 स्कूल शामिल,जानें अब स्टूडेंट्स का क्या होगा?
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* 20 स्कूलों की CBSE ने रद्द की मान्यता; छत्तीसगढ़ के भी 2 स्कूल शामिल,जानें अब स्टूडेंट्स का क्या होगा?

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGMarch 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    20 स्कूलों की CBSE ने रद्द की मान्यता; छत्तीसगढ़ के भी 2 स्कूल शामिल,जानें अब स्टूडेंट्स का क्या होगा?

    नई दिल्ली। 22 मार्च। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने देश भर में कदाचार में लिप्त पाए गए स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है. कार्रवाई के दौरान बोर्ड ने 20 स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी है और तीन स्कूलों की ग्रेडिंग कम कर दी है. सीबीएसई सचिव हिमांशु गुप्ता के अनुसार, यह कदम औचक निरीक्षण में एफिलिएशन और परीक्षा मानदंडों के पालन में विसंगतियां सामने आने के बाद उठाया गया है.

     

    प्रभावित स्कूलों में से पांच दिल्ली में स्थित हैं, जबकि अन्य उत्तर प्रदेश, केरल, राजस्थान, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, जम्मू और कश्मीर, देहरादून, असम और मध्य प्रदेश में हैं. इसके अतिरिक्त, दिल्ली, पंजाब और असम के स्कूलों को एफिलिएशन में गिरावट का सामना भी करना पड़ा है

     

    नोटिफिकेशन में कहा गया है “देश भर के सीबीएसई स्कूलों में यह जांचने के लिए औचक निरीक्षण किया गया कि क्या स्कूल एफिलिएशन और परीक्षा उपनियमों में निहित प्रावधानों और मानदंडों के अनुसार चल रहे हैं और इस दौरान यह पाया गया कि कुछ स्कूल डमी छात्रों, अयोग्य उम्मीदवारों को पेश करने के विभिन्न कदाचार कर रहे थे और रिकॉर्ड भी ठीक से नहीं रख रहे थे. पूरी जांच के बाद, निम्नलिखित स्कूलों को डिसएफिलिएट और डाउनग्रेड करने का निर्णय लिया गया है.”

     

    यहां देखें सीबीएसई से डिसएफिलिएट हुए 20 स्कूलों की पूरी लिस्ट

     

    1. प्रिंस यूसीएच माध्यमिक विद्यालय, सीकर, राजस्थान

    2. ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल, जोधपुर, राजस्थान

    3. द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल, रायपुर, छत्तीसगढ़

    4. विकॉन स्कूल, विधानसभा रोड, रायपुर, छत्तीसगढ़

    5. करतार पब्लिक स्कूल, कठुआ, जम्मू और कश्मीर

    6. राहुल इंटरनेशनल स्कूल, ठाणे, महाराष्ट्र

    7. पायनियर पब्लिक स्कूल, पुणे, महाराष्ट्र

    8. साई आरएनएस अकादमी, दिसपुर, गुवाहाटी, असम

    9. सरदार पटेल पब्लिक स्कूल, मिसरोद हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश

    10. लॉयल पब्लिक स्कूल, बुलन्दशहर, उत्तर प्रदेश

    11. ट्रिनिटी वर्ल्ड स्कूल, गौतम बुद्ध नगर, यूपी

    12. क्रिसेंट कॉन्वेंट स्कूल, गाजीपुर, यूपी

    13. पीवीस पब्लिक स्कूल, मलप्पुरम, केरल

    14. मदर टेरेसा मेमोरियल सेंट्रल स्कूल, तिरुवनंतपुरम, केरल

    15. ज्ञान आइंस्टीन इंटरनेशनल स्कूल, देहरादून, उत्तराखंड

    16. सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, दिल्ली-81

    17. भारत माता सरस्वती बाल मंदिर, दिल्ली-40

    18. नेशनल पब्लिक स्कूल, दिल्ली-40

    19. चंद राम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दिल्ली-39

    20. मैरीगोल्ड पब्लिक स्कूल, दिल्ली-39

     

    इन तीन स्कूलों की एफिलिएशन ग्रेडिंग कम की गई

     

    1. विवेकानन्द स्कूल, नरेला, दिल्ली

    2. श्री दशमेश सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, तलवंडी साबो, जिला बटिंडा, पंजाब

    3. श्रीराम अकादमी, बारपेटा, असम

     

    अब यहां पढ़ रहे स्टूडेंट्स का क्या होगा?

     

    जिन स्कूलों की मान्यता रद्द की गई है, उनमें पढ़ रहे स्टूडेंट्स को स्कूल की दूसरी ब्रांच में या फिर सरकारी स्कूलों में ट्रांसफर किया जाएगा. हालांकि इसके लिए अभिभावकों से अनुमति ली जाएगी और साथ ही स्टूडेंट्स की फीस भी वापस की जाएगी.

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* आगामी होली , रमजान एवम गुड फ्राइडे त्योहार के मद्देनजर जशपुर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च ,
    Next Article *तहलका रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* पत्थलगांव विधानसभा की मुखिया ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुखिया से की सौजन्य भेंट
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..

    June 14, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..

    June 13, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….

    June 13, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?