Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, September 22
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*तहलका रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* सुरक्षा की दृष्टि से दुकान के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगाने की अपील की गई।
    Uncategorized

    *तहलका रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* सुरक्षा की दृष्टि से दुकान के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगाने की अपील की गई।

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGMarch 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     

    * पत्थलगांव शहर के यातायात समस्या के निराकरण हेतु रोड पर निकले एसपी जशपुर,*

    * शहर के यातायात समस्या के निदान हेतु प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर कार्ययोजना बनाया गया,*

    * ब्लैक स्पाॅट एवं जाम लगने वाले स्थानों का चिन्हांकन किया गया,*

    * दुकान के बाहर सामान रखकर व्यवसाय करने वाले व्यवसायियों को यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु समझाईस दिया गया,*

    * यातायात व्यवस्था बाधित कर रहे दोपहिया एवं चारपहिया वाहन चालकों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई,*

    * सुरक्षा की दृष्टि से दुकान के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगाने की अपील की गई।,*

    —–00——

    जशपुर जिले के पत्थलगांव शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने हेतु आज पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह (IPS) द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर ब्लैक स्पाॅट, जाम लगने वाले समस्त जगहों का स्वयं पैदल घूमकर बारीकी से निरीक्षण किया गया, इस संबंध में पुलिस अधीक्षक द्वारा अधिकारियों को 04 दिवस के भीतर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिये गये हैं। इस दौरान यातायात व्यवस्था में बाधा पहूंचा रहे बैनर होर्डिंग्स को हटाने, रोड पर सामान रखकर व्यवसाय करने वाले दुकानदारों को सामान हटाने के निर्देश दिये गये जिससे कि दुर्घटना होने से बचा जा सके एवं आवागमन सुचारू रूप से चल सके।

     

    इस दौरान शहर के भीतर बैंक के पास यातायात व्यवस्था बाधित कर रहे चारपहिया वाहन के चालक के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही करते हुये 02 हजार रू. का चालान काटा गया है, साथ ही रोड में दोपहिया वाहन में बिना नंबर एवं तीन सवारी चल रहे कुल 07 वाहन चालकों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई है।

    पुलिस अधीक्षक द्वारा मौके पर उपस्थित बैंक के अधिकारियों एवं अन्य दुकानदारों को निजी पार्किंग की व्यवस्था करने हेतु समझाईस दिया गया। इस दौरान नागरिकों ने भी प्रषासन का साथ दिया। पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित नागरिकों को यातायात व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करने की बात कही गई।

    इस दौरान पुलिस अधीक्षक के साथ एसडीएम पत्थलगांव सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी, एसडीओपी पत्थलगांव श्री ध्रुवेश कुमार जायसवाल, प्रशिक्षु एसडीओपी श्री भानुप्रताप चंद्राकर, तहसीलदार श्रीमती उमा सिंह, नगर पंचायत सीएमओ मो. जावेद, स.उ.नि. जोसिक राम कुर्रे इत्यादि मौजूद रहे।

    पुलिस *अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह (IPS) द्वारा कहा गया है कि*:- *यातायात संबंधी समस्या का चिन्हांकन करते हुये आगामी दिनों में व्यापारी संघ की बैठक लेकर समस्या का निराकरण किया जायेगा, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।*

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*तहलका रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* स्थैतिक निगरानी एवं उड़नदस्ता दलों का प्रशिक्षण आयोजित
    Next Article *तहलका रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* 02 गुण्डा बदमाशों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह (IPS) की अनुशंसा पर कलेक्टर एवं दंडाधिकारी जशपुर डॉ. रवि मित्तल (IAS) ने जारी किया जिला बदर का आदेश
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?