Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, September 21
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* महिलाओं ने हाथों में मेहंदी लगाकर दिया संदेश, ली शपथ
    Uncategorized

    *राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* महिलाओं ने हाथों में मेहंदी लगाकर दिया संदेश, ली शपथ

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGApril 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *दीवार लेखन और स्लोगन के माध्यम से मतदाताओं किया जा रहा जागरूक*

     *महिलाओं ने हाथों में मेहंदी लगाकर दिया संदेश, ली शप*

    *स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम जारी*

    जशपुरनगर- 05 अप्रैल 2024- शत-प्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओ को जागरूक करने हेतु जिले में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत रैलियों तथा सार्वजनिक स्थलों पर दीवारों पर नारे एवं स्लोगन लिखकर मतदाताओ को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। स्वीप कार्यक्रम के तहत स्कूलों तथा कॉलेजों में भी नवीन मतदाताओं को मताधिकार का महत्व बताते हुए मतदान अवश्य करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

    इसी कड़ी में जनपद पंचायत दुलदुला के हरियाली महिला क्लस्टर कस्तूरा में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता रैली सामूहिक शपथ एवं मेंहदी,रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया । विभिन्न ग्रामों में स्लोगन लेखन कर 7 मई को आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 में स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान के लिए जागरूक किया गया । इसी तरह स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत जशपुर प्रेरणा महिला कलस्टर संगठन द्वारा भी दीवार लेखन के माध्यम से लोकतंत्र में सहभागिता के लिए मतदाताओं को प्रेरित किया गया । साथ ही शत-प्रतिशत मतदान हेतु शपथ दिलाई गई । जिले भर में अभियान के तहत महिलाओं द्वारा निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने हेतु सभी मतदाताओं को प्रेरित किया जा रहा है।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*तहलका रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेषखबर-* CJU छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश सचिव धर्मेंद्र शर्मा
    Next Article *तहलका रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* दो दिवसीय सपोर्टिव सुपरविजन प्रशिक्षण कार्यशाला सीएचसी पत्थलगांव में प्रारंभ
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?