*सीएमएचओ ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनोरा का निरीक्षण*
*संस्थागत प्रसव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ही कराने के दिए निर्देश*

जशपुर,14,अप्रेल,2024/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विपिन कुमार इंदवार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा का औचकनिरीक्षण किया । उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थिति की जानकारी ली तथा समय पर पहुंचकर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करने के निर्देश दिए। सीएमएचओ डॉ इंदवार ने चिकित्सा स्टाफ की बैठक भी ली तथा सभी मैदानी कार्यकर्ताओं के कार्यों की समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश दिये।

इस दौरान सभी स्टाफ उपस्थित पाए गए उन्होंने अस्पताल को व्यवस्थित एवं साफ सफाई में विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने संस्थागत प्रसव लक्ष्य अनुरुप प्रगति लाने के निर्देश दिए। संस्थागत प्रसव के लिए आरएमए,स्टाफ नर्स से पुछने पर अपने क्षेत्र से 102,108 द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनोरा या जिला चिकित्सालय जशपुर ले जाना बताया गया।
मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी ने एम्बुलेंस 102, 108 के प्रबंधक को बात कर सीधे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लाने के निर्देश दिए। उन्होंने लैब टेक्नीशियन को बायोकेमेस्ट्री मशीन से जांच करने के निर्देश दिए।
(C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन











अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा
