Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, June 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*तहलका रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* शत-प्रतिशत मतदान के लिए छात्र-छात्राओं ने ली शपथ
    Uncategorized

    *तहलका रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* शत-प्रतिशत मतदान के लिए छात्र-छात्राओं ने ली शपथ

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGApril 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *स्वीप अभियान के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन*

    *विद्यार्थियों ने रंगोली, पोस्टर बनाकर दिया मतदान का संदेश*

    *शत-प्रतिशत मतदान के लिए छात्र-छात्राओं ने ली शपथ*

    *जशपुरनगर 15 अप्रैल 2024/* लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर जिले भर में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में अभियान के अंतर्गत आज पत्थलगांव स्थित स्वामी आत्मानंद विद्यालय में स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके तहत छात्राओं ने लोकतंत्र के महापर्व विषय पर निबंध लिखकर और रंगोली, पोस्टर बनाकर सभी मतदाताओं को मतदान के प्रति संदेश दिया। इसी तरह शासकीय हाई स्कूल अंकिरा और शासकीय नवीन कॉलेज सन्ना में भी स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अंकिरा हाई स्कूल की छात्राओं ने पोस्टर बनाकर शत-प्रतिशत हेतु जागरूकता का सन्देश दिया।

    वही शासकीय नवीन कॉलेज सन्ना में आयोजित स्वीप कार्यक्रम में नए युवा मतदाताओं को मतदान संबंधी जानकारी देते हुए आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 में स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान के लिए शपथ दिलाई गई। इसी तरह अन्य कई स्थानों पर भी मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पोस्टर, रंगोली कार्यक्रम में छात्राओं ने अपनी भागीदारी दिखाई। शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए स्वीप गतिविधि जारी है। जिसके जरिए सभी को लोकतंत्र में सहभागिता के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

     

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*तहलका रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* उक्त प्रशिक्षण में जिलेभर के थाना/चौकी एवं पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप के कर्मचारी उपस्थित रहे।
    Next Article *तहलका रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* सोगडा में मतदाता जागरूकता: संकल्प कलश यात्रा के माध्यम से दिया मतदान का संदेश
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..

    June 14, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..

    June 13, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….

    June 13, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?