Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, August 3
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*तहलका रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* सोगडा में मतदाता जागरूकता: संकल्प कलश यात्रा के माध्यम से दिया मतदान का संदेश
    Uncategorized

    *तहलका रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* सोगडा में मतदाता जागरूकता: संकल्प कलश यात्रा के माध्यम से दिया मतदान का संदेश

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGApril 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *सोगडा में मतदाता जागरूकता: संकल्प कलश यात्रा के माध्यम से दिया मतदान का संदेश*

    *शत-प्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओं को किया गया जागरूक*

    *ग्राम पंचायत केराडीह और लोदाम में महिलाओं ने निकाली जागरूकता रैली*

    *स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत हर स्तर पर कार्यक्रम आयोजित*

    जशपुरनगर 15 अप्रैल 2024/जिले में स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां जारी है। लोकसभा निर्वाचन 2024 में शत-प्रतिशत मतदान के लिए जिले भर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। विभिन्न ग्राम पंचायतों की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा सभी कलस्टर में नए मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित किया जा रहा है।

    इसी कड़ी में ग्राम पंचायत केराडीह और लोदाम में सहित अन्य ग्रामों में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। हाथों में वोट देने की अपील की तख्तियां में वोट डालने जाना है अपना फर्ज निभाना, देश का भाग्य विधाता बने आप मतदाता, सबसे बड़ा दान मतदान, मतदाता वोट हमारा अधिकार, जैसी स्लोगन के साथ महिलाओं ने जागरूकता का सन्देश दिया। इसी तरह सोगडा में मतदाता जागरूकता संकल्प कलश यात्रा निकालकर मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित किया गया। वही लोदाम कलस्टर में बिहान योजना से जुड़े समूह की दीदियों के द्वारा मतदान हेतु जागरूकता रैली निकालकर ,रंगोली बनाकर व शपथ लेकर ग्राम वासियों को स्वीप कार्यक्रम से अवगत कराया गया। इस दौरान सभी से लोकसभा चुनाव में 7 मई को मतदान करने का आह्वान किया। साथ ही नए मतदाताओं को मतदान में शत-प्रतिशत भागीदारी को लेकर शपथ भी दिलाई गई। लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी से मतदान करने की अपील की जा रही है । इसके लिए प्रतिदिन जिले भर में स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत हर स्तर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

     

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*तहलका रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* शत-प्रतिशत मतदान के लिए छात्र-छात्राओं ने ली शपथ
    Next Article *धर्मेंद्र शर्मा प्रधान संपादक की विशेष खबर-* UPSC ब्रेकिंग : UPSC का रिजल्ट हुआ जारी, छत्तीसगढ़ की अनुषा पिल्लै ने लहराया सफलता का परचम, मिली 202 रैंक, सिविल सर्विस में है पूरा परिवार, जानिए अनुषा पिल्लै की सफलता का राज…..
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए………..

    August 3, 2026

    सावन के प्रथम सोमवार पर नरेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा पत्थलगांव–रायगढ़ रोड………..

    August 3, 2026

    🚨 नशे के खिलाफ देश का सबसे बड़ा अभियान शुरू: पीएम मोदी का युवाओं को सीधा संदेश—”नशा छोड़ो, विकसित भारत जोड़ो”………….

    August 2, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए………..
    • सावन के प्रथम सोमवार पर नरेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा पत्थलगांव–रायगढ़ रोड………..
    • 🚨 नशे के खिलाफ देश का सबसे बड़ा अभियान शुरू: पीएम मोदी का युवाओं को सीधा संदेश—”नशा छोड़ो, विकसित भारत जोड़ो”………….
    • 🚨 बंद घर… उठती दुर्गंध… रेत के नीचे दफन लाश! 48 घंटे में जशपुर पुलिस ने सुलझाई ‘अंधे कत्ल’ की गुत्थी, प्रेम संबंध और जमीन विवाद ने लिया खूनी मोड़……………
    • 🚨 ब्रेजा से रास्ता रोका… बकरी व्यापारियों को लूटकर भागे, लेकिन 24 घंटे भी नहीं टिक पाए! कोतबा पुलिस ने ऐसा घेरा कि सीधे पहुंच गए जेल………..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?