Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, June 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*धर्मेंद्र शर्मा प्रधान संपादक की विशेष खबर-* राहुल गांधी की 25 गारंटियों पर देश को भरोसा
    Uncategorized

    *धर्मेंद्र शर्मा प्रधान संपादक की विशेष खबर-* राहुल गांधी की 25 गारंटियों पर देश को भरोसा

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGApril 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *राहुल गांधी की 25 गारंटियों पर देश को भरोसा :

    *कांग्रेस की सरकार देगी महिलाओं को हर साल एक लाख रुपए, 30 लाख नौकरी की गारंटी के साथ किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य और किसानों की कर्ज माफी होगी : 

    *दूर्ग लोकसभा।कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने आज दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में जनसंपर्क करते हुए चुनाव प्रचार किया। दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के मोहलाई, नगपुरा, बोरई, रसमड़ा, अंजोरा, थनौद, विनायकपुर, अंडा, तिरगा, निकुम, आलबरस में नागरिकों से मुलाकात की। कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि महंगाई कम करने और हर साल दो करोड़ रोजगार देने का वादा कर भाजपा ने दस साल पहले केंद्र में सरकार बनाई लेकिन न महंगाई कम हुई, न हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार मिला। उलटे महंगाई कई गुना बढ़ गई। कई करोड़ बेरोजगार बढ़ गए। किसानों की आय दोगुना करने का वादा भी पूरा नहीं किया गया। केंद्र की भाजपा सरकार ने जनता से किया कोई भी वादा पूरा नहीं किया।

    राजेंद्र ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूरे देश को यह गारंटी दी है कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को हर साल एक लाख रुपए दिये जाएंगे। इसी तरह किसानों की कर्जमाफी के लिए आयोग का गठन किया जाएगा। एमएसपी बढ़ाने की दिशा में अनिवार्य और ठोस पहल की जाएगी। मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी 4 सौ रुपए दी जाएगी। 30 लाख बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा और सभी युवाओं को ट्रेनिंग के लिए एक लाख रुपए दिये जाएंगे। राहुल गांधी की पांच न्याय योजनाओं और 25 गारंटियों से देश के नागरिकों में नया भरोसा पैदा हुआ है। उन्होंने दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों से कांग्रेस को वोट के साथ समर्थन और सहयोग देने की अपील की।

    जनसंपर्क के दौरान पूर्व विधायक प्रतिमा चन्द्राकर, मोहन हरमुख, हरेंद्र देशमुख, तुलसी देशमुख, प्रदीप शर्मा, देवराज, जनपद सदस्य, अजय वैष्णव, सरपंच ममता साहू, पूर्व सरपंच कचरा बाई ठाकुर, लालजी गुप्ता, भागवत साहू, ईश्वर साहू, अनिल बाफना, पन्ना साहू, संतोष रामटेके, धरती साहू, आशा देशमुख, प्यारेलाल देशमुख, भुरू देशमुख, मयंक देशमुख, देवीसिंह देशमुख, डालराम देशमुख, शिवलाल चक्रधारी, कृष्णा देवांगन, रामकृष्ण मिश्रा, भरत निषाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे*

     

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*धर्मेंद्र शर्मा प्रधान संपादक की विशेष खबर-* सासद विजय बघेल ने रिसाली में सघन जनसपंर्क किया
    Next Article *धर्मेंद्र शर्मा प्रधान संपादक की विशेष खबर-* भूमाफिया ने खबर नहीं छापने के लिए पत्रकार की बेटी के अपरहण और बलात्कार की दी धमकी
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..

    June 14, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..

    June 13, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….

    June 13, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?