
*छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश सचिव धर्मेंद्र शर्मा ने जिला अध्यक्ष शेख असलम पर हमले के प्रकरण पर के.एल.ध्रुव डी.आई.जी. कांकेर से दूरभाष पर की चर्चा कार्रवाई का मिला आश्वासन*

कांकेर….. छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन कांकेर के जिला अध्यक्ष शेख असलम पर हुए प्राण घातक हमला एवं मारपीट के मामले में 48 घंटे बीत जाने के पश्चात पुलिस प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई न होने पर यूनियन के प्रदेश सचिव धर्मेंद्र शर्मा ने डी.आई.जी. कांकेर से दूरभाष पर चर्चा की..उन्होंने घटना की गंभीरता से अवगत करवाया जिस पर डी.आई.जी. के. एल. ध्रुव ने तत्काल मामले में संज्ञान लेते हुए सख्त से सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया..

ज्ञात हो विगत दिनों जिला अध्यक्ष शेख असलम पर उनके निवास स्थान के सामने उनकी कर के स्कूटी से टकरा जाने एवं गिर जाने के मामले में दो युवकों ने उन पर प्राणघातक हमला किया एवं मारपीट की जिससे शेख असलम और उनके परिवार भयभीत होकर थाना कांकेर में कार्यवाही करने हेतु आवेदन पत्र प्रस्तुत किया था जिस पर किसी भी प्रकार की कोई भी कार्रवाई नहीं हुई जिस पर आज मामले में संज्ञान लेते हुए संगठन के प्रदेश सचिव ने डी.आई.जी. कांकेर से चर्चा की तथा कार्यवाही न होने की स्थिति में मुख्यमंत्री तथा गृह मंत्री छत्तीसगढ़ शासन से चर्चा करने की बात भी कहीं…..

मामले की गंभीरता को देखते हुए उक्त मामले में तत्काल कार्रवाई करने की मांग की गई है ज्ञात विगत कुछ दिनों से पत्रकारों पर हमले बढ़े हैं राज्य के अलग-अलग स्थान पर छोटे-छोटे मामलों में भी पत्रकार साथियों पर गाली गलौज,मारपीट, प्राण घातक हमले के प्रकरण में वृद्धि हुई है लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में विद्यमान पत्रकारों को एक ओर जहां शासन के द्वारा सुरक्षा प्रदान करने की बात लगातार सतत रूप से की जाती है वहीं दूसरी ओर जानलेवा हमले के मामले में किसी भी प्रकार की कार्रवाई ना करना विभाग की कार्यशैली सवालिया निशान खड़ा करता है जिसके कारण ऐसा कृत्य करने वाले अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं जिससे फलस्वरुप पत्रकारों को धमकाना, मारपीट का भय दिखाना जैसे कई प्रकरण सामने आते रहे है….

अब यह देखना लाजमी होगा कि डी.आई.जी. कांकेर से चर्चा के पश्चात एवं उनके द्वारा मामले में दिए गए आश्वासन के फलस्वरुप उक्त मामले में क्या कार्रवाई की जाती है अन्यथा अपराधी बेखौफ होकर दोबारा पत्रकारों पर हमला करेंगे….
(C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन








अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा




