Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, June 15
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*धर्मेंद्र शर्मा प्रधान संपादक की विशेष खबर-* मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल सक्ती दौरे पर रहेंगें
    Uncategorized

    *धर्मेंद्र शर्मा प्रधान संपादक की विशेष खबर-* मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल सक्ती दौरे पर रहेंगें

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGApril 22, 2024No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल सक्ती दौरे पर रहेंगें

    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल सक्ती दौरे पर रहेंगें।

    साहू समाज से आने वाले प्रधानमंत्री आज पूरी दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ा रहे हैं

    बहुत अच्छा लगता है कि एक समाज के द्वारा आदर्श विवाह का आयोजन किया जाता है। आज महंगाई के जमाने में साहू समाज के द्वारा यह आदर्श प्रस्तुत किया जा रहा है। मैं साहू समाज के आदर्श विवाह में लगातार शामिल हो रहा हूँ। जहाँ समाज के लोगों द्वारा मुझे खूब प्यार और आशीर्वाद मिलता है। मैंने साहू समाज द्वारा नेक काम देखा कि समाज के एक आदर्श विवाह में हुए 19 जोड़ों की शादी में 7 जोड़े दूसरे समाज के थे, जिसका पूरा खर्च साहू समाज ने वहन किया। निश्चित ही इस प्रकार के समारोह से आज के महंगाई के समय में साहू समाज द्वारा नेक काम करना बहुत ही प्रशंसनीय है। इसके लिए साहू समाज का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ और अपनी शुभकामनाएं देता हूँ। मैं चाहता हूँ कि साहू समाज आगे भी ऐसा काम करता रहे।

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुंडरदेही के गोड़ेला में आयोजित साहू समाज के सम्मेलन और आदर्श विवाह में शामिल हुए, जहाँ उन्होंने ये बातें कही। श्री साय ने कर्मा माता की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और नवविवाहित जोड़ों को अपना आशीर्वाद देते हुए सफल वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। सीएम साय ने कहा कि आप सबके आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी। भाजपा पार्टी और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने एक गांव के किसान के बेटे को प्रदेश के मुख्यमंत्री का दायित्व सौंपा, ये मेरे लिए सौभाग्य की बात है। आज 3 करोड़ छत्तीसगढ़ वासियों के भरोसे पर खरा उतरने का पूरा प्रयास कर रहा हूँ। इसके लिए मुझे साहू समाज का भी पूरा आशीर्वाद चाहिए।

    सत्यनारायण बाबा को किया नमन

    मुख्यमंत्री ने रायगढ़ के कोसमनारा धाम के सत्यनारायण बाबा को नमन करते हुए कहा कि सत्यनारायण बाबा मेरे गुरु हैं। जिनका आशीर्वाद मुझे सदैव मिलता है। वो सबके गुरु हैं, सबके भगवान हैं। बाबा जी 26 साल से खुले आसमान के नीचे बैठे हैं। मानव सेवा के लिए गर्मी-सर्दी-धूप सबको सहते हुए तप कर रहे हैं। उनका मुझ पर असीम स्नेह रहता है। आज मैं जिस मुकाम पर हूँ, इसमें उनका बड़ा आशीर्वाद है। श्री साय ने कहा कि सत्यनारायण बाबा साहू समाज में पैदा हुए, लेकिन वो सभी समाज के आदर्श हैं। ठीक उसी तरह देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी साहू समाज में पैदा हुए, लेकिन वो देश ही नहीं दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। जो 140 करोड़ भारतवासियों के लिए सौभाग्य की बात है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए सीएम साय ने कहा कि एक चायवाले, गरीब के बेटे मोदी जी 140 करोड़ देशवासियों के लिए दिन-रात काम करते हैं। 24 घंटे में 18 घंटे काम करते हैं। वो देश के गांव, गरीब, मजदूर, किसान सबकी चिंता करते हैं। मोदी जी ने सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास को मूलमंत्र मानते हुए सबका विकास किया, सबको समृद्ध बनाया। उन्होंने पूरी दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ाया, भारत का डंका बजाया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरा सौभाग्य था कि 2014 में मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में एक सांसद-राज्यमंत्री के रूप में मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ कार्य करने का अवसर मिला। मैंने करीब से देखा कि मोदी जी की पहली प्राथमिकता में देश के गरीबों का विकास है, उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। मोदी जी ने गरीबों को आवास, गैस-सिलेंडर, जनधन बैंक खाता और शौचालय देने का काम किया। 18 हजार गांवों में बिजली पहुंचाई। मोदी जी ने अपने दूसरे कार्यकाल में बड़े-बड़े वादों को पूरा किया। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण करवाया, कश्मीर से धारा 370 को शांतिपूर्वक हटाया, ट्रिपल तलाक जैसे जटिल कानून को हटाकर मुस्लिम माताओं-बहनों संग न्याय किया। मोदी जी ने गांव, गरीब, किसान, मजदूर सबकी सेवा की, सबको समृद्ध बनाया। उन्होंने कहा कि हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान, जो भारत को हमेशा गीदड़भभकी देता था। लेकिन मोदी जी की सरकार आने के बाद सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक से पाकिस्तान की बोलती बंद हो गई है। पाकिस्तान अब भारत की तरफ नजर उठा कर भी नहीं देख सकता। ये है मोदी जी के नेतृत्व में भारत की ताकत। जिसकी पूरी दुनिया लोहा मान रही है।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*तहलका ब्यूरो चीफ सत्या मौर्य की विशेष खबर-* संचालकों को होटल-लाॅज में ठहरने वालों के आईडी व पूर्ण विवरण के बाद कमरा देने व थाना में सूचना देने हेतु निर्देशित किया गया।
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पीएम मोदी की छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर यातायात पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..

    June 14, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..

    June 13, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….

    June 13, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?