Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Thursday, August 6
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के जिले में हो रही अवैध बालू की तस्करी
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के जिले में हो रही अवैध बालू की तस्करी

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGMay 1, 2024Updated:May 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    रोज लाखों के फायदे से लोग हो रहे आकर्षित, अंचल में कई स्थानों पर अवैध खनन एवं परिवहन पर कार्यवाही न होने से अब कई नई जगह उत्खनन की कि जा रही तैयारी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के जिले जशपुर जिले के नाम से विख्यात

    एवं टमाटर का देश पत्थलगांव इसमें किला नाम का एक स्थान आता है वहां पर बालू की अवैध तस्करी एवं परिवहन पर कार्यवाही न होने से अब कई नई जगह उत्खनन की जा रही तैयारी

    रेत खदानों में बेरोकटोक धड़ल्ले से प्रतिदिन लाखों की अवैध उगाही में किसी प्रकार की रूकावट अथवा शासकीय-अशासकीय हस्तक्षेप न होने से अब रेत माफिया फिंगेश्वर विकासखंड की अन्य नए स्थानों में रेत उत्खन्न की तैयारी शुरू करने की फिराक में है। इन दिनों फिंगेश्वर विकासखंडमें 7-8 स्थानों से प्रतिदिन सैकड़ों हाईवा रेत का अवैध उत्खनन, परिवहन एवं विक्रय निर्वाध गति से हो रहा है। एक अनुमान के अनुसार दिनभर सुबह से पूरी रात में एक एक रेत खदान में 3-3, 4-4 चैन माऊंटिंग द्वारा मनमाने उत्खनन और बड़ी बड़ी हाईवा की लंबी कतारों में लगी गाड़ियों में भरकर रेत महानगरों की ओर धड़ल्ले से बिना पीटपास के विक्रय की जा रही है। अनेक शिकायतों मामला सार्वजनिक होने के बाद भी इस प्रकार के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कार्यवाही न होने और इस धंधे में बिना किसी रोकटोक एवं डर भय के प्रतिदिन लाखों की कमाई देखकर अंचल के नेतानुमा युवाओं का ध्यान फिंगेश्वर विकासखंड की अन्य बंद पड़ी खदानों फिंगेश्वर सुखा नदी, बिड़ोरा, परसदाकला, पथर्री नं. 1, नं. 2 एवं पसौद सहित नई नई जगह जहां से रेत का उत्खनन किया जा सकता है ऐसे स्थानों पर अवैध उत्खनन की तैयारी किए जाने के संकेत मिल रहे है। इन सभी स्थानों में पूर्व में अवैध खनन कई कई बार शुरू होकर शिकायतों अथवा सेटिंग में सामजंस्य न होने पर बंद किया जा चुका है। परंतु इस दिनों अंचल में अनेक अन्य रेत खदानों के अवैध रूप से चलने के कारण रेत माफियाओं की नजर नई नई जगह में पड़ रही है। रेत सिंडीकेट द्वारा नए स्थानों पर रेत उत्खनन के लिए अच्छी एवं ज्यादा रेत निकासी हो सके ऐसे स्थानों का सर्वेक्षण कर जल्द ही उत्खनन एवं परिवहन की व्यवस्था बनाने की तैयारी शुरू करने की जानकारी मिल रही है। इन नए स्थानों की तैयारी में लगे मजदूरों ने बताया कि उन्हें गाड़ियों के आने जाने रैम्प रास्ता बनाने बेशरत आदि की व्यवस्था करने कहा गया है। नदी के बीचों बीच पानी के अंदर से भी रेत निकालने की तैयारी की जा रही है। मंगलवार को जिला कलेक्टर द्वारा जिले के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में जिले में हो रहे अवैध रेत मुरूम उत्खनन के बारे में लगातार हो रही किरकिरी पर आक्रोश व्यक्त करते हुए अधिकारियों से जवाब मांगा कि कितने जगहों पर अवैध खुदाई हो रही है और अब तक इन पर क्या कार्यवाही हुई है। इस बैठक में अपर कलेक्टर राकेश गोलछा, पंकज डाहिरे सहित जिले के एसडीएम तहसीलदार जैसे वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। लगता है कि जिले सहित फिंगेश्वर विकासखंड में दिन रात 24 घंटे मनमाने ढंग से हो रहे अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार हो रही बदनामी से चितिंत तो है और कठोर कार्यवाही की मंशा भी समय समय पर दिखती है परंतु उच्च स्तर पर राजनैतिक हस्तक्षेप के चलते कार्यवाही में निरंतता तथा सख्ती भी नहीं दिखा पा रहा है।

     

    दीपक अग्रवाल कलेक्टर गरियाबंद

     

    अवैध खनन पर अब लगातार कार्यवाही की जा रही है। मंगलवार और बुधवार को अवैध उत्खनन पर परिवहन करती गाड़ियों को पकड़ा गया है। चुनाव के कारण चुनावी कार्य की प्रमुखता थी। अब लगातार अवैध खनन पर सख्ती की जावेगी।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* बिलासपुर शहर में कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट का रोड शो कल
    Next Article *सत्या मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* मतदान केंद्र में तैयारी के संबंध में दिए आवश्यक दिशा निर्देश
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, गांधीनगर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार……….

    August 5, 2026

    सरगुजा को मिले नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक: रितेश चौधरी ने संभाली कमान, जनसेवा और प्रभावी पुलिसिंग पर रहेगा विशेष फोकस……….

    August 5, 2026

    शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए………..

    August 3, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, गांधीनगर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार……….
    • सरगुजा को मिले नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक: रितेश चौधरी ने संभाली कमान, जनसेवा और प्रभावी पुलिसिंग पर रहेगा विशेष फोकस……….
    • शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए………..
    • सावन के प्रथम सोमवार पर नरेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा पत्थलगांव–रायगढ़ रोड………..
    • 🚨 नशे के खिलाफ देश का सबसे बड़ा अभियान शुरू: पीएम मोदी का युवाओं को सीधा संदेश—”नशा छोड़ो, विकसित भारत जोड़ो”………….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?