EPFO Bonus: इस शर्त को पूरा करने पर मिलेगा 50,000 रुपये का बोनस!

EPFO Bonus: नई दिल्ली. देशभर में इम्प्लॉयीज के वित्तीय भविष्य की सुरक्षा में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की अहम भूमिका है। यह रिटायरमेंट सेविंग प्लान की पेशकश करता है। EPFO से नौकरी के बाद लॉन्ग टर्म फाइनेंशियल सिक्योरिटी सुनिश्चित होती है।
हालांकि, बड़ी संख्या में इसके मेंबर ईपीएफओ के कुछ नियमों के बारे में नहीं जानते हैं। उन्हीं में से एक है लॉयल्टी-कम-लाइफ बेनिफिट प्रोविजन। ईपीएफ अकाउंटहोल्डर इस प्रावधान के तहत 50,000 रुपये तक का बड़ा लाभ पा सकते हैं। शर्त सिर्फ एक है। इस बेनिफिट का पात्र होने के लिए ईपीएफ खाते में लगातार 20 साल तक कॉन्ट्रिब्यूशन करना होगा।
क्या है पात्रता?
ईपीएफ सब्सक्राइबरों को पुरस्कृत करने के मकसद से केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने लॉयल्टी-कम-लाइफ बेनिफट पहल की सिफारिश की थी। यह उन लोगों के लिए है जो दो दशकों तक अपने खातों में लगातार कॉन्ट्रिब्यूशन करके अटूट प्रतिबद्धता दिखाते हैं। बाद में केंद्र सरकार ने इस योजना को मंजूरी दे दी। इससे पात्र सब्सक्राइबरों का 50,000 रुपये का अतिरिक्त लाभ मिलता है।



