कैबिनेट मंत्री को मिली जान से मारने की धमकी, मामलें में सामने आया बड़ा अपडेट

राजस्थान। राजस्थान के कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें सोशल मीडिया के जरिए यह धमकी दी गई है। पोस्ट में कैबिनेट मंत्री को चेतावनी दी गई है कि सुधर जा, नहीं तो जान से हाथ धो बैठेगा। मंत्री ने इसे ओछी मानसिकता बताई है। इसके साथ ही SP और IG को मामले की शिकायत दी है। सनद रहे कि बाबूलाल खराड़ी उदयपुर जिले की झाड़ोल विधानसभा से विधायक हैं। आदिवासी राज नाम की प्रोफाइल से यह पोस्ट किया गया है। जिसमें लिखा गया है कि राजनीति एक तरफ होती रहेगी, लेकिन तू बाबूलाल खराड़ी समय रहते सुधर जा और समय रहते नहीं सुधरा, तो तू थोड़े ही दिन का मेहमान है, बिना फितरत किए मौत के घाट उतार दिया जाएगा। जो तूने आदिवासियों के खिलाफ जहर बोया है उसका नतीजा तेरे सामने होगा।



