Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, June 15
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* शहरी सत्ता के लिए अब होगा संग्राम- छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के चुनाव का जल्द ही बजेगा बिगुल- लोकसभा चुनाव संपन्न होते ही अब नवंबर-दिसंबर में होंगे शहरी सत्ता के चुनाव,शहरी सत्ता के लिए होगा संघर्ष,अध्यक्ष- महापौर का चुनाव हो सकता है प्रत्यक्ष प्रणाली से, शहरी क्षेत्र में विकास पड़ा है ठप्प
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* शहरी सत्ता के लिए अब होगा संग्राम- छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के चुनाव का जल्द ही बजेगा बिगुल- लोकसभा चुनाव संपन्न होते ही अब नवंबर-दिसंबर में होंगे शहरी सत्ता के चुनाव,शहरी सत्ता के लिए होगा संघर्ष,अध्यक्ष- महापौर का चुनाव हो सकता है प्रत्यक्ष प्रणाली से, शहरी क्षेत्र में विकास पड़ा है ठप्प

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGMay 8, 2024No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    शहरी सत्ता के लिए अब होगा संग्राम- छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के चुनाव का जल्द ही बजेगा बिगुल- लोकसभा चुनाव संपन्न होते ही अब नवंबर-दिसंबर में होंगे शहरी सत्ता के चुनाव,शहरी सत्ता के लिए होगा संघर्ष,अध्यक्ष- महापौर का चुनाव हो सकता है प्रत्यक्ष प्रणाली से, शहरी क्षेत्र में विकास पड़ा है ठप्प

     

    छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के चुनाव का जल्द ही बजेगा बिगुल- लोकसभा चुनाव संपन्न होते ही अब नवंबर- दिसंबर में होंगे शहरी सत्ता के चुनाव, शहरी सत्ता के लिए होगा संघर्ष, अध्यक्ष- महापौर का चुनाव हो सकता है प्रत्यक्ष प्रणाली से

     

     

    शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

     

     

    सक्ति- साल 2024 के प्रारंभ में लोकसभा चुनाव के संपन्न होने के बाद अब जल्द ही शहरी सत्ता के लिए संघर्ष का ऐलान होगा, तथा 4 जून को लोकसभा चुनाव के मतगणना परिणामो के आने के बाद निर्वाचन आयोग नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायत के चुनाव के लिए प्रक्रिया चालू कर सकती है, तथा सूत्रों की माने तो नवंबर या दिसंबर 2024 में महापौर, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षद के लिए चुनाव हो सकते है, तथा विगत साल 2018 में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार आने के बाद भूपेश बघेल ने अध्यक्ष एवं महापौर के निर्वाचन को पूर्व में होने वाली प्रत्यक्ष प्रणाली की जगह बदलकर अप्रत्यक्ष प्रणाली से कर दिया था, जिसके तहत पार्षद अध्यक्ष या महापौर चुनते थे, किंतु भारतीय जनता पार्टी ने इस प्रणाली का विरोध किया था तथा हो सकता है अब छत्तीसगढ़ में राजनैतिक परिस्थितिया बदल चुकी है राज्य में भाजपा काबिज है, एवं भारतीय जनता पार्टी अप्रत्यक्ष प्रणाली की जगह प्रत्यक्ष तरीके से चुनाव पर ज्यादा विश्वास रखती है,भाजपा का मानना है कि आम मतदाता शहरी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को अपना वोट देगा तथा प्रत्यक्ष तरीके से होने वाले चुनाव में भाजपा को सफलता मिलेगी

     

     

    किंतु वर्तमान में देखा जाए तो छत्तीसगढ़ में शहरी क्षेत्र में चाहे नगर निगम हो,नगर पालिका हो,या की नगर पंचायत हो भारतीय जनता पार्टी की कोई अच्छी स्थिति नहीं है,एवं लगभग स्थान पर कांग्रेस सनार्थित जनप्रतिनिधि काबिज है, तथा छत्तीसगढ़ में 2023 में विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली सफलता के बाद भाजपा ने लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के ठीक पहले अनेकों नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायत में कांग्रेस समर्थित अध्यक्षो के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर सत्ता पर काबिज होने का प्रयास किया, जिस पर भाजपा को कुछ स्थानों पर तो सफलता मिली, लेकिन अनेकों स्थानों पर भाजपा सफल नहीं हो पाई, तथा जिन स्थानों पर अध्यक्ष को हटाने में भाजपा ने सफलता हासिल की वहां आज पर्यंत तक महीनो बीत जाने के बावजूद भाजपा अपना अध्यक्ष मनोनीत नहीं कर पाई है, किंतु इस बार शहरी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी कोई रिस्क लेना नहीं चाहती तथा छत्तीसगढ़ की विष्णु देव सरकार द्वारा शहरी क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों के बलबूते पर भाजपा इस बार निकाय चुनाव में जबरदस्त प्रदर्शन कर सकती है, किंतु भारतीय जनता पार्टी का साल 2003 से 2018 तक तत्कालीन डॉ रमन सिंह की सरकार में नगरीय निकायों में स्थिति देखी जाए तो कोई विशेष अच्छी नहीं थी, राज्य में भाजपा की सरकार होने के बावजूद नगरीय निकायों में अधिकांशत कांग्रेस का ही कब्जा रहा है, किंतु भाजपा आखिरकार शहरी क्षेत्र में आम मतदाताओं के बीच निकाय चुनाव में अपना विश्वास क्यों नहीं बना पाती, यह तो समझ से परे है

     

     

    किंतु शहरी चुनाव के लिए भाजपा को जबरदस्त मेहनत करनी होगी, तथा लोकसभा चुनाव की आचार संहिता खत्म होने के बाद हो सकता है छत्तीसगढ़ नगरीय प्रशासन विकास विभाग द्वारा नगरीय निकाय में होने वाले महापौर, अध्यक्ष एवं पार्षदों के आरक्षण की प्रक्रिया भी संपन्न कराई जाए एवं अगर छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों में महापौर-अध्यक्ष के चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से होते हैं, तो इसके लिए राज्य शासन को कैबिनेट की बैठक बुलाकर इसमें संशोधन करना होगा, तभी यह संभव होगा, किंतु अप्रत्यक्ष प्रणाली से हुए चुनाव के बाद पूरे प्रदेश में यह भी देखा गया कि नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायत के महापौर एवं अध्यक्षों पर हमेशा तलवार लटकी रहती थी,तथा निकायों के पार्षद उन पर बहुत ज्यादा प्रेशर बनाकर अविश्वास लाने की धमकी भी देते थे, तथा अविश्वास प्रस्ताव आने के बाद पार्षदों के वोट हासिल करने के लिए बहुत ही मोलभाव चलता था, तथा लाखों रुपए के सौदे भी होते थे, किंतु प्रत्यक्ष तरीके से जीतकर आने वाले महापौर एवं अध्यक्षों के साथ यह स्थिति नहीं रहती किंतु अब यह आने वाला ही समय बताया कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार शहरी सत्ता हासिल करने के लिए कौन से तरीके अपनाती है, किंतु यह बात तो स्पष्ट है कि भारतीय जनता पार्टी के संगठन को प्रत्येक शहरी क्षेत्र में नगरीय चुनाव के लिए अभी से तैयारी चालू करनी पड़ेगी,तभी इस पर सफलता हासिल कर पाना संभव है

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* ओडिशा के चुनाव अभियान में जुटेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कांग्रेस की होने वाली है दुर्गति : सीएम विष्णुदेव साय
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..

    June 14, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..

    June 13, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….

    June 13, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?