Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Thursday, August 6
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*तहलका ब्यूरो चीफ सत्या मौर्य की विशेष खबर-* जिले से 12 विद्यार्थी प्रदेश टॉप-10 प्रावीण्य सूची में सम्मिलित
    Uncategorized

    *तहलका ब्यूरो चीफ सत्या मौर्य की विशेष खबर-* जिले से 12 विद्यार्थी प्रदेश टॉप-10 प्रावीण्य सूची में सम्मिलित

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGMay 11, 2024Updated:May 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *यशस्वी जशपुर ने बोर्ड परीक्षा में जशपुर का यश बढ़ाया*

    *जिले से 12 विद्यार्थी प्रदेश टॉप-10 प्रावीण्य सूची में सम्मिलित*

    *लगातार दूसरे वर्ष कक्षा 10वीं में प्रदेश टॉपर जशपुर से*

    *सिमरन शब्बा बनी प्रदेश टॉपर*

    *कलेक्टर ,एसपी,सीईओ, प्राचार्य सहित स्कूल परिवार के सभी स्टाफ ने बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी*

    जशपुर,09, मई,2024/

    जिला कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के मार्गदर्शन में जशपुर जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने हेतु संचालित यशस्वी जशपुर कार्य योजना की बदौेलत जशपुर जिले के 11 बच्चों ने कक्षा 10 वीं की प्रावीण्य सूची में एवं 1 बच्चे ने कक्षा 12 वीं की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त कर जिले को गौरान्वित किया है।

    यशस्वी जशपुर कार्ययोजना जशपुर जिले के लिए विद्यालयीन स्तर पर वरदान साबित हो रही है । जिसके कारण इस जिले के बच्चे बोर्ड परीक्षा की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त कर रहे हैं वही प्रदेश में 10 वीं प्रावीण्य सूची मे स्थान बनाने वाले जिलों मेें लगातार दूसरे वर्ष जशपुर जिला अव्वल रहा है ।

    राज्य की प्रावीण्य सूची में सम्मिलित विद्यार्थियों मे 01 संकल्प जशपुर , 02 संकल्प पत्थलगांव, 06 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम जशपुर, 03 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम पत्थलगांव, 01 प्रयास आवासीय विद्यालय जशपुर से हैं।

    कक्षा 10 वीं में 99.50 प्रतिशत् के साथ सिमरन शब्बा सेजेस अंग्रेजी माध्यम जशपुर ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही इस वर्ष कक्षा 10 वीं बोर्ड परीक्षा में इन विद्यार्थियों ने प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त किया है – सेजेस अंग्रेजी माध्यम जशपुर से 98.33 प्रतिशत के साथ श्रेयांश कुमार यादव ने तृतीय स्थान, संकल्प जशपुर से 98.17 प्रतिशत के साथ अर्पिता शैली कुजूर ने चतुर्थ स्थान, सेजेस अंग्रेजी माध्यम जशपुर से 97.83 प्रतिशत के साथ दिमित्रा सिंह खडग ने छठवां स्थान, संकल्प पत्थलगांव से 97.83 प्रतिशत के साथ रसिना चैहान और प्रीति समदूर दोनों ने छठवां स्थान, सेजेस अंग्रेजी माध्यम जशपुर से 97.67 प्रतिशत के साथ उमा बरेठ ने सातवां स्थान, सेजेस अंग्रेजी माध्यम पत्थलगांव से 97.67 प्रतिशत के साथ करिना सिंह ने सातवां स्थान, सेजेस अंग्रेजी माध्यम पत्थलगांव से 97.33 प्रतिशत के साथ सलोनी सिंह ने नवां स्थान, सेजेस अंग्रेजी माध्यम जशपुर से 97.17 प्रतिशत के साथ मोना यादव ने दसवां स्थान, प्रयास आवासीय विद्यालय जशपुर से 97.17 प्रतिशत के साथ आयुष साहू ने दसवां स्थान प्राप्त किया हैं।

    कक्षा 12 वीं में आयुषी गुप्ता ने सेजेस अंग्रेजी माध्यम जशपुर से 96.80 प्रतिशत के साथ पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया हैं। विद्यार्थियों की इस सफलता पर कलेक्टर जशपुर डॉ. रवि मित्तल, पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह, सीईओ जिला पंचायत अभिषेक कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी पी.के. भटनागर, संकल्प जशपुर के प्राचार्य विनोद कुमार गुप्ता, यशस्वी जशपुर के संजीव शर्मा, अवनीश पाण्डेय, शिक्षक ज्योति श्रीवास्तव, ममता सिन्हा, मनीषा भगत, अश्विनी सिंह, दिलीप सिंह, प्रभात मिश्रा, दीपक ग्वाला, राजेन्द्र प्रेमी, शांति कुजूर, मुकेश वर्मा, शिव सुन्दर यादव, छत्रशाल पटेल, नितेश गुंजन पैंकरा स्टाफ टी.सी.कश्यप, दिलीप राम, दीपक महतो, प्रदीप नायक ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बच्चों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

    10वीं 12वीं के विद्यार्थी

    करीना सिंह

    सलोनी सिंह

    रसीना चौहान

    प्रीति समदूर

     

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* महानिरीक्षक यातायात रायपुर की अध्यक्षता में सड़क दुर्घटनाओं की आनलाइन प्रविष्टि हेतु राज्य स्तरीय वर्चुअल बैठक आयोजित
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्वाचन में सहभागिता देने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, संगठनों और मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, गांधीनगर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार……….

    August 5, 2026

    सरगुजा को मिले नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक: रितेश चौधरी ने संभाली कमान, जनसेवा और प्रभावी पुलिसिंग पर रहेगा विशेष फोकस……….

    August 5, 2026

    शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए………..

    August 3, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, गांधीनगर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार……….
    • सरगुजा को मिले नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक: रितेश चौधरी ने संभाली कमान, जनसेवा और प्रभावी पुलिसिंग पर रहेगा विशेष फोकस……….
    • शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए………..
    • सावन के प्रथम सोमवार पर नरेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा पत्थलगांव–रायगढ़ रोड………..
    • 🚨 नशे के खिलाफ देश का सबसे बड़ा अभियान शुरू: पीएम मोदी का युवाओं को सीधा संदेश—”नशा छोड़ो, विकसित भारत जोड़ो”………….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?