Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, September 20
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* इंडिया गठबंधन की सरकार बन भी जाती है तो क्या पांच साल में पांच प्रधानमंत्री होंगे!
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* इंडिया गठबंधन की सरकार बन भी जाती है तो क्या पांच साल में पांच प्रधानमंत्री होंगे!

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGMay 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    इंडिया गठबंधन की सरकार बन भी जाती है तो क्या पांच साल में पांच प्रधानमंत्री होंगे!

    मुंबई

    इंडिया गठबंधन की तरफ से कौन होगा प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार? ये सवाल विपक्षी दलों से लगातार पूछे जा रहे हैं। इस बीच शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा है कि इंडिया गठबंधन में प्रधानमंत्री पद के लिए कई संभावित उम्मीदवार हैं और गठबंधन के भीतर एक निर्णय लिया गया है। हालांकि उन्हें कहा कि इस समय इसका खुलासा करने की आवश्यकता नहीं है। ठाकरे ने इस बात पर जोर दिया कि इंडिया गठबंधन का प्राथमिक उद्देश्य देश के लोकतंत्र और स्वतंत्रता की ‘रक्षा’ करना है।

    चुनाव के पांचवें चरण के प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को इंडिया गठबंधन ने मुंबई में एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया। सांताक्रूज़ के एक होटल में आयोजित मीडिया सम्मेलन में ठाकरे के साथ, कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (सपा) प्रमुख शरद पवार और विपक्षी गठबंधन के तीन प्रमुख दलों के नेता उपस्थित थे।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार अपने भाषणों में इस बात का जिक्र करते आ रहे हैं कि इंडिया गठबंधन एक विभाजित घर है, जिसमें कई नेता और नारे हैं। प्रधानमंत्री पद के लिए एक-दूसरे में होड़ सी मची है। पीएम मोदी ने मुंबई की रैली के दौरान पूछा था कि अगर इंडिया गठबंधन की सरकार बन भी जाती है तो क्या पांच साल में पांच प्रधानमंत्री होंगे।

    उद्धव ठाकरे ने मोदी के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा, “मोदी ने कम से कम स्वीकार किया है कि हमारे पास इस पद के लिए कई चेहरे हैं, लेकिन भाजपा के पास इस पद के लिए सोचने के लिए कोई दूसरा चेहरा नहीं है। उनके पास केवल एक ही चेहरा है जो गिनती में भी नहीं है। क्या बीजेपी एक ही चेहरा पेश करने जा रही है? पीएम ने स्वीकार कर लिया है कि हम सरकार बनाने जा रहे हैं। ।”

    जब उनसे भाजपा नेताओं के आरोपों के बारे में पूछा गया कि विपक्षी गठबंधन की प्रचार रैलियों में पाकिस्तान के झंडे लहराए जा रहे हैं और पाकिस्तान की प्रशंसा में नारे लगाए जा रहे हैं तो उद्धव ठाकरे ने इन दावों को सरासर झूठ बताते हुए खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, “मोदी जब भी नवाज शरीफ और अपनी पाकिस्तान यात्रा के दौरान खाई गई बिरयानी को याद करते हैं तो ऐसे झूठ उछालते हैं। बीजेपी को पहले अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख में चीन की घुसपैठ के बारे में जवाब देना चाहिए। बीजेपी नेता सत्यपाल मलिक ने पुलवामा हमले के बारे में कुछ चौंकाने वाली जानकारी दी है। उन्हें जवाब देने के बजाय, भाजपा बेशर्मी से हम पर हमला कर रही है।”

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*तहलका रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रवेश पूर्व चयन परीक्षा का हुआ आयोजन
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* लोकसभा चुनाव के दौरान बड़ी कार्रवाई, 8,889 करोड़ नकद जब्त
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?