Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, August 5
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जनता की समस्याओं पर अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी तय: सीएम साय
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जनता की समस्याओं पर अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी तय: सीएम साय

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGMay 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    जनता की समस्याओं पर अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी तय: सीएम साय

    साय सरकार मंत्रालय से लेकर जिला स्तर तक करने वाली है नोडल अधिकारियों की नियुक्ति, शिकायतों के निपटारे में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

    रायपुर। जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए छत्तीसगढ़ की साय सरकार अब अफसरों की जिम्मेदारी तय करने जा रही है। मंत्रालय से लेकर जिला स्तर तक नोडल एवं अपीलीय अधिकारियों की नियुक्ति होगी। जो पंद्रह दिन के अंदर आवेदनों का निराकरण करेंगे। छत्तीसगढ़ सरकार का स्लोगन “विष्णु का सुशासन” को यह कदम चरितार्थ करता नजर आ रहा है।

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरल और संवेदनशील नेता हैं। वे सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर काम करते हैं। उनकी सबसे बड़ी खासियत जनता के साथ उनका सीधे जुड़ाव है। यही कारण है कि वे जनता की समस्याओं और शिकायतों पर बेहद संजीदा रहते हैं और इसके समाधान में किसी भी लापरवाही बर्दास्त नहीं करते हैं। यही वजह है कि सीएम साय ने मुख्यमंत्री जन चौपाल पोर्टल में मिले समस्याओं के त्वरित और उचित निदान के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। इसके अंतर्गत नोडल अधिकारी और अपीलीय अधिकारी की नियुक्ति की जानी है। मंत्रालय स्तर पर अवर सचिव नोडल अधिकारी होंगे जबकि उपसचिव अपीलीय अधिकारी होंगे। इसी तरह जिला स्तर पर डिप्टी कलेक्टर अथवा संयुक्त कलेक्टर नोडल अफसर होंगे और अपर संचालक को अपीलीय अधिकारी का दायित्व मिलने जा रहा है। जबकि संचालनालय स्तर पर सहायक संचालक नोडल अफसर होंगे और अपर कलेक्टर अपीलीय अधिकारी होंगे।

    साय सरकार ने जनता से मिले आवेदनों का गुणवत्तापूर्वक और त्वरित गति से निराकरण के लिए अफसरों को केवल पंद्रह दिन का समय देना निर्धारित किया है। संबंधित विभाग अथवा शाखा के द्वारा आवेदनों के संबंध में कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत संबंधित नोडल अधिकारी उसका परीक्षण करेंगे और अंतिम निराकरण की कार्यवाही करेंगे। व्यवस्था यह होगी कि जिन विभागों या जिलों के द्वारा पंद्रह दिन के भीतर आवेदनों का सही तरीके से निराकरण नहीं किया जा रहा हो तो उसकी सूची स्वतः ही पोर्टल पर प्रदर्शित हो जाएगी।

    इतना ही नहीं साय सरकार ने आवेदकों को उसके आवेदन के निराकरण की जानकारी तथा निराकरण के बाद फीडबैक एवं अपील करने की सुविधा दिया जाना तय किया है। जिससे आवेदक के प्रकरणों के निराकरण की गुणवत्ता में वृद्धि हो सके। सुशासन का राज स्थापित करने की दिशा में सांय-सांय निर्णय ले रही विष्णु देव की सरकार सभी नियुक्त किये गए नोडल एवं अपीलीय अधिकारियों के नाम-पदनाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की जानकारी भी अपने कार्यालय में रखेगी।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* भाजपा-कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़े, बूथ के बाहर चले लात-घुसे
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* शादी को ग्यारह महीने ही बीते और उड़ीसा की अर्पिता ने दुर्ग में कर ली खुदकुशी 🛑 पिता का आरोप – “मेरी बेटी का मर्डर हुआ है” 🛑 इरिगेशन विभाग कर्मी पति सहित ससुराल पक्ष फरार
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, गांधीनगर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार……….

    August 5, 2026

    सरगुजा को मिले नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक: रितेश चौधरी ने संभाली कमान, जनसेवा और प्रभावी पुलिसिंग पर रहेगा विशेष फोकस……….

    August 5, 2026

    शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए………..

    August 3, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, गांधीनगर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार……….
    • सरगुजा को मिले नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक: रितेश चौधरी ने संभाली कमान, जनसेवा और प्रभावी पुलिसिंग पर रहेगा विशेष फोकस……….
    • शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए………..
    • सावन के प्रथम सोमवार पर नरेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा पत्थलगांव–रायगढ़ रोड………..
    • 🚨 नशे के खिलाफ देश का सबसे बड़ा अभियान शुरू: पीएम मोदी का युवाओं को सीधा संदेश—”नशा छोड़ो, विकसित भारत जोड़ो”………….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?